देशपंजाबबड़ी खबर

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले चंडीगढ़ में कांग्रेस का बड़ा एक्शन, बागी नेताओं पर की बड़ी कार्रवाई

लोकसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित होंगे। नतीजे आने से पहले ही चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ कांग्रेस ने अपने पांच बागी नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित किया है। जबकि पांच पदाधिकारियों को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। ये सभी पदाधिकारी टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे। ये सभी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता पवन बंसल के करीबी बताए जाते हैं।

पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

इन सभी पदाधिकारियों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाया गया है। इनमें से ज्यादातर कांग्रेस के स्थानीय वो नेता है जो मनीष तिवारी को टिकट दिए जाने के बाद से ही विरोध कर रहे थे।

किन नेताओं को किया गया निलंबित

जिन 6 नेताओं को पार्टी से निलंबित किया गया है उन सभी के नाम नीचे लिस्ट में देखे जा सकते हैं।

  • दीपा दुबे (पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष, चंडीगढ़)
  • हाफिज अनवारुलहक (उपाध्यक्ष, सीटीसीसी)
  • रवि ठाकुर( जनरल सेक्रेटरी, सीटीसीसी)
  • अभिषेक शर्मा शैंकी
  • साहिल दुबे( ज्वाइंट सेक्रेटरी, सीटीसीसी)

किन पदाधिकारियों को उनके पद से किया गया मुक्त

चंडीगढ़ कांग्रेस ने जिन पदाधिकारीयों को उनके पद से मुक्त किया है उनके नाम नीचे दी गई सूची में देखे जा सकते हैं।

  • हरफूल कल्याण (उपाध्यक्ष, सीटीसीसी)
  • हकम सरहदी (जनरल सेक्रेटरी, सीटीसीसी)
  • विनोद शर्मा (जनरल सेक्रेटरी, सीटीसीसी)
  • सतीश कैंथ (स्पोक्सपर्सन, सीटीसीसी)
  • मनोज गर्ग (सेक्रेटरी, सीटीसीसी)

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button