देशबड़ी खबर

ईडी की बड़ी कार्रवाई : यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी से जुड़े 9 स्थानों पर छापेमारी, कई आपत्ति जनक दस्तावेज व महंगी कारें जब्त

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा है कि कोलकाता स्थित उसके क्षेत्रीय कार्यालय ने धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी और अन्य से जुड़े अलग-अलग ठिकानों से कई आपत्तिदनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और दो महंगी कारें जब्त की हैं।

अपराध की कमाई को ठिकाने लगाने से जुड़े मामलों की जांच करने वाली इस एजेंसी ने सोमवार को बताया कि 31 दिसंबर 2025 और पहली जनवरी 2026 को द्विवेदी के आवास और दिल्ली, मुंबई, सूरत, लखनऊ और वाराणसी में नौ जगह उसके ठिकानों की तलाशी ली गयी।

तलाशी के दौरान, कई आपत्तिजनक दस्तावेज़, डिजिटल डिवाइस और दो महंगी कारें जब्त की गयी हैँ। इनमें एक लैंड रोवर डिफेंडर और दूसरी बीएमडब्ल्यू जेड4 कार है। एजेंसी इस यूट्यूबर के खिलाफ अवैध ऑनलाइन जुआ आदि की कमाई के मामले की जांच कर रही है। एजेंसी ने धन शोधन (निरोधक) अधिनियम 2002 के तहत उसके खिलाफ यह तलाशी अभियान चलाया था।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button