देशबड़ी खबर

बिहार में SIR के जरिए वोटों में हेरफेर की साजिश रच रही भाजपा, अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा आरोप

रांची। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए वोटों में हेरफेर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। सपा प्रमुख झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां आए हैं। वह रामगढ़ जिले में सोरेन के पैतृक गांव नेमरा रवाना हो गए। शिबू सोरेन का चार अगस्त को निधन हो गया था।

रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद अखिलेश यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा का सबसे बड़ा काम बुनियादी सवालों के जवाब न मिलने पर षड्यंत्र रचना है। जब उन्हें एहसास हुआ कि बिहार की जनता उनके खिलाफ है, तो उन्होंने एसआईआर के जरिए बड़े पैमाने पर वोटों में हेरफेर करने की साजिश रची।’’

उन्होंने कहा कि अगर एसआईआर की वाकई ज़रूरत होती, तो इसे एक साल पहले कराया जा सकता था। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। यादव ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा पहले लोगों के अधिकारों को छीनती थी। अब वे वोटों में हेराफेरी कर रहे हैं। वे वोट देने का अधिकार भी छीनना चाहते हैं।’’

सपा प्रमुख ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ‘‘वोट चोरी’’ के उनके आरोप के समर्थन में हलफनामा क्यों मांगा। अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘लगभग दो साल पहले, समाजवादी पार्टी ने बताया था कि 2019 (लोकसभा चुनाव) में 18,000 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए थे। जब 2022 (उत्तर प्रदेश विधानसभा) चुनाव हुए, तो उन मतदाताओं के नाम हटाए गए। हमने एक हलफनामे के साथ सबूत दिए और शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आज तक किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।’’

Flood relief coverage

अखिलेश यादव झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सह-संस्थापक शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए कार से नेमरा गांव के लिए रवाना हुए। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘शिबू सोरेन जल, जंगल, जमीन से गहराई से जुड़े नेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन आदिवासियों, पीड़ितों और वंचित समुदायों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।’’

अखिलेश यादव ने कहा कि वह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात करेंगे। सपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हेमंत सोरेन जी को न केवल शिबू सोरेन की विचारधारा, बल्कि उनके लंबे और संघर्षपूर्ण जीवन का अनुभव भी विरासत में मिला है। मुझे उम्मीद है कि हेमंत सोरेन उनकी विरासत को आगे बढ़ाएंगे और इस राज्य के नागरिकों को समृद्ध बनाने के लिए काम करेंगे।’’

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button