उत्तर प्रदेशदेवरियाबड़ी खबरराज्य

भाजपा ने 72 जिलाध्यक्षों का किया ऐलान

  • भाजपा ने युवा चेहरों को तरजीह देते हुए दलित और ओबीसी कार्ड खेला
  • जिलाध्यक्षों की सूची में से 5 महिलाएं भी शामिल
  • सीएम योगी ने भाजपा के नवनियुक्त जिला व महानगर अध्यक्षों को दी बधाई

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने करीब दो महीने की मशक्कत के बाद रविवार को यूपी में 72 जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी। इस बार पार्टी ने जातीय समीकरण साधने के साथ विपक्ष के पीडीए फॉर्मूले को मात देने की रणनीति अपनाई है। भाजपा ने महिलाओं की भागीदारी पर भी ध्यान रखा है। पार्टी ने छह महिलाओं को जिलाध्यक्ष बनाया है। भाजपा ने युवा चेहरों को तरजीह देते हुए दलित और ओबीसी कार्ड खेला है। भाजपा ने विजय मौर्या को लखनऊ की कमान सौंपी है। आगरा में भाजपा महानगर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष की घोषणा हुई है।

आगरा भाजपा महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजकुमार गुप्ता को दी गई है। आगरा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया को बनाया गया। वहीं कासगंज की जिम्मेदारी नीरज शर्मा को मिली है। अमेठी जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला को बनाया गया। वहीं मुरादाबाद में पुनः एक बार आकाश पाल जिलाध्यक्ष बने। बुलंदशहर में पार्टी ने फिर विकास चौहान पर भरोसा जताया है। इसके अलावा इटावा की कमान अन्नु गुप्ता को दी गई है। वहीं गाजीपुर की जिम्मेदारी ओमप्रकाश राय को मिली है। ललितपुर का जिलाध्यक्ष हरीशचन्द्र को बनाया गया है। वहीं गिरीश मंडुला मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष बनाए गए हैं।

गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मंयक गोयल को बनाया गया है। महराजगंज की जिम्मेदारी संजय पांडे को दी गई। उन्नाव का जिलाध्यक्ष अनुराग को बनाया गया है। जिलाध्यक्षाें की सूची -बुलंदशहर- विकास चौहान,इटावा- अन्नू गुप्ता ,गाजीपुर- ओमप्रकाश राय, ललितपुर – हरिश्चंद्र रावत ,अमेठी- सुधांशु शुक्ला,आगरा- महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ,आगरा जिला- प्रशांत पोनिया, मुरादाबाद- आकाश पाल (रिपीट),मुरादाबाद महानगर- गिरीश भंडुला,कासगंज- नीरज शर्मा , गाजियाबाद महानगर- मयंक गोयल, लखनऊ जिला- विजय मौर्या,रायबरेली- बुद्धि लाल,गोरखपुर जिला अध्यक्ष- जनार्दन तिवारी ,गोरखपुर महानगर अध्यक्ष- देवेश श्रीवास्तव,आजमगढ़- ध्रुव सिंह ,लालगंज- विनोद राजभर,नोएडा- महेश चौहान,गौतम बुद्ध नगर- अभिषेक शर्मा , फिरोजाबाद महानगर – सतीश दिवाकर ,उन्नाव- अनुराग अवस्थी, लखनऊ- आनंद द्विवेदी, मैनपुरी- ममता राजपूत,इटावा- अरुण कुमार गुप्ता,मथुरा- निर्भय पांडेय,मथुरा (महानगर अध्यक्ष) – राजू यादव, इटावा- अन्नू गुप्ता,ललितपुर- हरिश्चंद्र रावत,रामपुर- हरीश गंगवार,बहराइच – ब्रजेश पांडेय (दूसरी बार),फर्रुखाबाद- फतेह चंद्र वर्मा,गाजीपुर- ओम प्रकाश राय,अमेठी- सुधांशु शुक्ला,उन्नाव- अनुराग अवस्थी, हरदोई- अजीत सिंह बब्बन,सुल्तानपुर- सुशील त्रिपाठी,औरैया- सर्वेश कठेरिया,गोरखपुर- जनार्दन तिवारी, कासगंज- नीरज शर्मा,वाराणसी महानगर- प्रदीप अग्रहरि,गाजीपुर- ओमप्रकाश राजभर ,प्रतापगढ़- आशीष श्रीवास्तव,भदोही- दीपक मिश्रा, मछली शहर- डॉ. अजय कुमार सिंह, सुल्तानपुर- सुशील त्रिपाठी, अमेठी – सुधांधु शुक्ल, प्रयागराज गंगापार- निर्मला पासवान, प्रयागराज यमुनापार- राजेश शुक्ला, प्रयागराज महानगर- संजय शुक्ला,सोनभद्र – नंदलाल गुप्ता, कानपुर महानगर उत्तर- अनिल दीक्षित,कानपुर महानगर दक्षिण- शिवराम सिंह चौहान,कानपुर देहात- रेणुका सचान,कानपुर ग्रामीण – उपेंद्र नाथ पासवान,बहराइच- बृजेश पांडेय (दोबारा), बिजनौर-भूपेंद्र सिंह चौहान ‘बॉबी’,गोंडा- अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम,संभल—हरेंद्र चौधरी, सहारनपुर- महानगर- शीतल विष्णोई,मुजफ्फरनगर- सुधीर सैनी,झांसी जिला- प्रदीप पटेल, महोबा- मोहनलाल कुशवाह, चित्रकूट- महेन्द्र कोटार्य,संत कबीरनगर- नीतू सिंह,महाराजगंज- अशोक उर्फ़ संजय पांडेय, मऊ- रामाश्रय मौर्य,कुशीनगर- दुर्गेश राय, बस्ती- विवेकानंद मिश्रा,बलिया- संजय मिश्रा,मेरठ महानगर- विवेक रस्तोगी,शाहजहांपुर ज़िला- कृष्ण चंद मिश्रा, शाहजहांपुर महानगर- शिल्पी गुप्ता बनाये गये है।

दूसरी तरफ जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ सभी को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए बधाई दी है।मुख्यमंत्री योगी ने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सभी नवनियुक्त जिला एवं महानगर अध्यक्ष गण को हार्दिक बधाई!पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों का पालन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे और उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री  के सुरक्षा एवं सुशासन के अभियान को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button