देशबड़ी खबर

झारखंड चुनाव के लिए BJP ने 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, सरायकेला से चंपई सोरेन को मिला टिकट

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने पहली लिस्ट में 66 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार से चुनाव लड़ेंगे। बोरियो से लोबिन हेम्ब्रोम को टिकट मिला है। जामताड़ा से सीता सोरेन चुनावी मैदान में होंगी। राज्य के पूर्व सीएम चंपई सोरेन सरायकेला से ही चुनाव लड़ेंगे। चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। वहीं, चाईबासा से गीता बालमुचू, जगनाथपुर से गीता कोड़ा और पोटका से मीरा मुंडा को टिकट मिला है।

यहां देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट-

सीएम सोरेन के ऐलान के बाद बीजेपी की आई लिस्ट

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को बताया था कि सीट बंटवारे की व्यवस्था को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है, लेकिन बीजेपी ‘देखो और प्रतीक्षा करो’ की रणनीति अपना रही है, क्योंकि JMM सहित प्रतिद्वंद्वी दलों ने अभी अपनी योजना का खुलासा नहीं किया है। अब चूंकि शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ये ऐलान कर दिया है कि ‘इंडिया’ गठबंधन साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा। साथ ही बताया कि JMM और कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद बीजेपी ने भी अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है।

70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी JMM और कांग्रेस

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐलान किया है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ चुनाव साथ मिलकर लड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और JMM 81 में से 70 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। सोरेन ने कहा कि बाकी 11 सीट के लिए गठबंधन सहयोगियों RJD और वाम दलों के साथ सीट-बंटवारे पर बातचीत जारी है। वहीं, हेमंत सोरेन के इस फैसले पर आरजेडी ने नाराजगी जताई है। आरजेडी ने सीट समझौते की घोषणा को एकतरफा बताया। पार्टी ने स्पष्ट कि किया कि उसने सभी विकल्प खुले रखे हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button