देशबड़ी खबर

भाजपा की प्राथमिकता चुनाव लड़ना है शासन करना नहीं: गहलोत

श्रीगंगानगर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिकता सिर्फ चुनाव लड़ना है, शासन करना नहीं है। गहलोत आज यहां सर्किट हाउस में जनसुनवाई करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की एक ही प्राथमिकता है-चुनाव जीतना। भाजपा चुनाव जीतकर शासन नहीं करना चाहती। गुजरात चुनाव का जिक्र करते गहलोत ने कहा कि यह चुनाव जीतने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नई दिल्ली से डेली अप डाउन करते रहे।

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के पद बहुत ही जिम्मेदारी वाले हैं। क्या इनके पास नई दिल्ली में कोई काम नहीं होता? प्रधानमंत्री की एक अलग पर्सनालिटी होती है।उनके समक्ष देश-विदेश की समस्याएं और मुद्दे होते हैं। केंद्रीय गृहमंत्री के पास भी समस्याएं ही समस्याएं होती हैं। देश में बहुत सी समस्याएं चल रही होती हैं।  गहलोत ने कहा कि अब कर्नाटक के चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी 10 दिन तक वही रहेंगे। जाहिर है कि भाजपा सिर्फ चुनाव जीतना चाहती है। शासन करना उसकी प्राथमिकता नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह बड़ा खतरनाक खेल है। पहले सभी राजनीतिक दलों को चंदा मिला करता था लेकिन अब भाजपा चाहती है कि देश में एक ही पार्टी का शासन हो। चंदा सिर्फ उसे मिले। इसीलिए ईड़ी, इनकम टैक्स और सीबीआई के छापे मारे जाते हैं। डर के मारे कोई दूसरे दलों को चंदा नहीं देता। भाजपा करोड़ों-अरबों रुपए का चंदा ले रही है जिसे चुनाव प्रचार में पानी की तरह बढ़ाया जाता है। गहलोत ने कहा कि उन्हें इसी का मुकाबला करना है। राजस्थान में पार्टी के नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ इसका मुकाबला करेंगे। जनता भी इसमें साथ देगी। देश में बड़ा डरावना माहौल है। हिंसा और तनाव है। यह पूछने पर कि आगामी चुनाव में क्या उनका जादू फिर से चलेगा, उन्होंने कहा कि आप सब लोग चाहेंगे तो फिर से जादू चल जाएगा।

गहलोत ने एक बार फिर दोहराते हुए बताया कि उन्होंने प्रदेश में सर्वे करवाया है। सर्वे से साफ जाहिर हुआ है कि राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत देने के लिए सरकार पूरी तरह से उनके साथ है। महंगाई से राहत देने के लिए लगाए जा रहे शिविरों में जिस तरह से लोग बड़े उत्साह से आ रहे हैं,उससे स्पष्ट हो गया है कि यह अभियान कामयाब हो रहा है। लोगों पर महंगाई की बड़ी मार है।

उन्होंने कहा कि उज्जवला गैस कनेक्शन योजना केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की है। इस बात की चिंता किए बिना प्रदेश में उनकी सरकार ने 78 लाख उज्जवला गैस योजना कनेक्शन लेने वाले लोगों को एक गैस सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी देने जा रही है। केंद्र की इस योजना में राज्य सरकार सिर्फ किसी लिए आगे आई है ताकि लोगों को महंगाई से राहत मिल सके। गहलोत ने बताया कि प्रदेश में सवा लाख रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है एक लाख और रिक्त पदों को भरने की उन्होंने घोषणा की है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button