उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

चौधरी चरण सिंह को मिलेगा भारत रत्न, सीएम योगी ने किया स्वागत, बोले अखिलेश- समाजवादी पार्टी ने की थी मांग

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और मशहूर वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। चौधरी चरण सिंह के नाम का ऐलान होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बधाई दी।

भारत रत्न के लिए चौधरी चरण सिंह के नाम का एलान होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, ”जननेता, किसानों के मसीहा, गांवों, अन्नदाता किसानों, शोषितों एवं वंचितों के उत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहने वाले, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को ‘भारत रत्न’ प्रदान करने की घोषणा अभिनंदनीय है। वे सच्चे अर्थों में लोकतंत्र के साधक थे। यह गौरव राष्ट्र निर्माण में उनके अतुल्य योगदानों का सम्मान है”।

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, “बहुत बधाई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के लिए भारत रत्न की मांग समाजवादी पार्टी ने थी। जितने भी लोगों को भारत रत्न मिला है। मैं उनको बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।” वहीं आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी से बात होने के सवाल पर उन्होंने कहा, “इधर बात नहीं हुई है। जो बातें होनी हैं वे सब अखबारों में छप रही है।”

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के ऐलान के बाद आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी का भी बयान समाने आया है। जयंत चौधरी ने पीएम मोदी के सोशल साइट एक्स के पोस्ट की रिट्वीट करते हुए लिखा है” दिल जीत लिया!”। बता दें कि र्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने से जयंत चौधरी और उनकी पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मायावती ने कहा- दलित हस्तियों का तिरस्कार एवं उपेक्षा करना कतई उचित नहीं

भारत रत्न के लिए चौधरी चरण सिंह के नाम का एलान होने के बाद उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती  ने ट्वीट कर लिखा,” वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा जिन भी हस्तियों को भारतरत्न से सम्मानित किया गया है उसका स्वागत है, लेकिन इस मामले में ख़ासकर दलित हस्तियों का तिरस्कार एवं उपेक्षा करना कतई उचित नहीं। सरकार इस ओर भी ज़रूर ध्यान दे।

इसके साथ ही मायावती ने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को लम्बे इंतजार के बाद श्री वी पी सिंह जी की सरकार द्वारा भारतरत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। उसके बाद दलित व उपेक्षितों के मसीहा मान्यवर श्री कांशीराम जी का इनके हितों में किया गया संघर्ष कोई कम नहीं। उन्हें भी भारतरत्न से सम्मानित किया जाए।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button