पंजाबबड़ी खबरराज्य

CM मान ने LIVE आकर किए बड़े ऐलान; पंजाब में बाढ़ से मरने वालों को 4-4 लाख का मुआवजा, किसानों को 20 हजार प्रति एकड़

Punjab Flood Crisis: सीएम भगवंत मान ने तबीयत खराब होने के बावजूद आज सोमवार दोपहर पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक की। वह मोहाली फोर्टिस अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक में शामिल हुए। कैबिनेट की इस बैठक में बाढ़ प्रभावित पंजाब और पीड़ितों के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। बैठक खत्म होने के बाद सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने खुद सोशल मीडिया पर लाइव आकर लिए गए फैसलों की जानकारी दी है।

‘जिसका खेत, उसकी रेत’ नीति को मंजूरी

सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया है कि, कैबिनेट की बैठक में ‘जिसका खेत, उसकी रेत’ नीति को मंजूरी दे दे गई है. सरकार ने किसानों को खेतों से रेत निकालने और बेचने की परिमिशन दी है। यानि किसान अपने खेतों में बाढ़ के कारण जमा हुई रेत को निकाल सकते हैं और उस रेत को कहीं भी बेच सकते हैं. सीएम मान ने कहा कि, अगर किसान अपने खेतों तक ट्रैक्टर ट्राली ले जा पा रहे हैं तो वह रेत निकालने का काम शुरू कर सकते हैं। इसके बाद वह रेत को चाहें वह बेच लें या फिर खुद उपयोग कर लें।

किसानों को 20 हजार प्रति एकड़

सीएम भगवंत मान ने किसानों के लिए एक और बड़ा ऐलान किया है। जिसमें बाढ़ से फसल खराब होने के चलते किसानों को 20 हजार रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा दिया जाएगा। सीएम मान ने कहा कि, अब तक सबसे ज्यादा मुआवजा पंजाब सरकार की तरफ से किसानों को दिया जा रहा है। पंजाब सीएम ने यह भी कहा कि, किसानों को ये पैसा सीधे चेक के माध्यम से दिया जाएगा। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी घरों में जाकर मुआवजा किसानों को देंगे।

कर्ज चुकाने की समय सीमा बढ़ाई

सीएम भगवंत मान ने एक अन्य फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि, बाढ़ प्रभावित लोगों (खासतौर किसानों) को कर्ज चुकाने को लेकर बड़ी राहत दी जा रही है। जिन्होंने कोऑपरेटिव सोसाइटीज और स्टेट एग्रीकल्चर बैंकों से कर्ज लिया हुआ है। उनके कर्ज चुकाने की समय सीमा 6 महीने के लिए बढ़ा दी गई है। 6 महीने उन्हें कोई किस्त नहीं देनी होगी। इस दौरान उन पर कोई ब्याज भी नहीं लगेगा और न बैंक से कोई भी उनके घर पर आयेगा।

बाढ़ से मरने वालों के परिवारों को 4-4 लाख का मुआवजा

सीएम भगवंत मान ने पंजाब सरकार की तरफ से बाढ़ से मरने वालों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं बाढ़ की चपेट में आकर जिन घरों को नुकसान हुआ है, उनके मालिकों को वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। सीएम का कहना था कि अभी मुआवजे की रकम तय नहीं की गई है। बाढ़ का पानी घटने पर घरों के नुकसान पर सर्वे कराया जाएगा। जिसके बाद सरकार नुकसान की भरपाई करेगी। इसके अलावा जिनके पालतू पशुओं की मौत हुई है, उन्हें भी मुआवजा मिलेगा।

बीमारी न फैले इसके लिए वैक्सीनेशन

सीएम ने ऐलान किया है कि, बाढ़ की चपेट में आकर कई पशुओं की मौत हुई है, ऐसे में कोई बीमारी न फैले इसके लिए वैक्सीनेशन कराया जाएगा। सरकार इसकी तैयारी में जुटी हुई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर बड़े-बड़े डॉक्टर मेडिकल कैंप लगाएंगे। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। बस वह अपनी सेहत का ख्याल रखें। अगर उन्हें लगता है कोई बीमारी उन्हें हो रही है तो वह तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। वहीं सीएम ने कहा कि, बाढ़ प्रभावित इलाकों में फॉगिंग मशीनें भेजी जाएंगी। सफाई अभियान भी चलाया जाएगा और सभी सरकारी सरंचनाओ को फिर से दुरुस्त किया जाएगा।

मेरा दर्द लोगों के दर्द से बहुत कम- CM मान

LIVE आकर पंजाब के लिए ये बड़े ऐलान करने के दौरान सीएम मान भावुक भी हुए। उन्होंने कहा कि, मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगा और लोगों के बीच आऊंगा। मैं लोगों से मिले बिना नहीं रह सकता। तबीयत खराब होने पर सीएम ने कहा कि, मेरा दर्द उन लोगों के दर्द से बहुत कम है जो बाढ़ की मार और कुदरत का कहर झेल रहे हैं। सीएम मान (CM Bhagwant Mann) ने सभी से हौंसला और हिम्मत बनाए रखने की बात कही है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button