CM Yogi ने कन्वेंशन सेंटर और मेट्रो स्टेशन का किया निरीक्षण; अफसरों के साथ की बैठक…बिठूर महोत्सव में करेंगे शिरकत

कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह नगर निगम स्मार्ट सिटी व मेट्रो के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री चुन्नीगंज स्थित कन्वेंशन सेंटर और पास स्थित मेट्रो के नव निर्मित चुन्नीगंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन का भी निरीक्षण करेंगे। यह दोनों प्रोजेक्ट लगभग पूरे हो चुके हैं। आखिरी चरण में फिनिशिंग का काम चल रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शहर में साढ़े चार घंटे रहेंगे। इस दौरान चुन्नीगंज में कन्वेंशन सेंटर और मेट्रो का भूमिगत स्टेशन देखने के बाद सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में जनप्रतिनिधियों व अफसरों के साथ बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री क्रीडा समेत विकास योजनाओं की प्रगति जानेंगे।
सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानपुर में आए है। वह विकास कामों को लेकर बैठक भी कर रहे हैं। इस बैठक में सपा विधायकों को भी बुलाया जाना चाहिए। उनके सामने शहर की समस्याओं को लेकर हम भी अपनी बात रख लेते। साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को बुलाने पर अधिकारियों की वह कमियों को भी बताएंगे।
सपाइयों ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन
मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन पर सपाई ज्ञापन देने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उनको रोका। तब उन लोगों ने कोतवाली प्रभारी को संबोधित ज्ञापन सपा के पदाधिकारी को सौंपा।
सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार पहुंचे योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक कर रहे। विकास कार्यों, कानून व्यवस्था और शहर में 50 करोड़ के अटके प्रोजेक्टों पर चर्चा होगी। 70 मिनट तक बैठकों का सिलसिला चलेगा।
भाजपाइयों ने किया स्वागत
सीएम योगी आदित्यनाथ का सांसद रमेश अवस्थी, महापौर प्रमिला पांडेय, सीसामऊ से पूर्व विधायक सुरेश अवस्थी, विधायक महेश त्रिवेदी, पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, राकेश सचान, शिवराम सिंह, मानवेन्द्र सिंह समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कन्वेंशन सेंटर के निरीक्षण करने के बाद मेट्रो स्टेशन से निकले
सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचे हैं। वह सबसे पहले कन्वेंशन सेंटर पहुंचें। यहां पर महज पांच मिनट रुकने के बाद मेट्रो स्टेशन चुन्नीगंज का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों के साथ वह स्टेशन के अंदर ही है। सीएम योगी आदित्यनाथ बैठक को लेकर मेट्रो स्टेशन से अब निकल गए हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों के साथ सरसैया घाट स्थित जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में बैठक कर रहे।
सीएम योगी के कार्यक्रम की तस्वीरें देखिये…
गंगा रिवर फ्रंट का बिठूर के परियर पुल तक विस्तार
मुख्यमंत्री शहर दौरे में कुछ नए विकास कार्यों की घोषणा कर सकते हैं। इसमें गंगा रिवर फ्रंट को बिठूर के परियर पुल तक गंगा पथ के रूप में जोड़ने पर जोर दे सकते हैं। सरसैयाघाट में बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुलिस लाइन हेलीपैड से हेलीकाप्टर द्वारा बिठूर महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। यहां संबोधन के साथ वह प्रदर्शनी व कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखेंगे। मुख्यमंत्री बिठूर में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की थीम पर आयोजित महोत्सव में नानाराव की स्थली पर भी जाएंगे। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधायक अभिजीत सिंह सांगा व प्रमुख भाजपा नेता साथ रहेंगे।
रूट चमकाया, अतिक्रमण हटाया
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नगर निगम ने एक दिन पहले शनिवार को फ्लीट मार्ग, चुन्नीगंज में निरीक्षण स्थल व बिठूर के कार्यक्रम स्थल के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया। 250 सफाई कर्मचारियों को रूट पर लगाया गया। पानी व स्प्रिंकलर मशीन से छिड़काव किया गया है, ताकि धूल न उड़े। अतिक्रमण हटाने के साथ बेसहारा जानवरों को भी पकड़ा गया।
साढ़े चार घंटे शहर में रहेंगे मुख्यमंत्री
11 बजे सुबह: मुख्यमंत्री पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे।
11: 30 बजे: चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन और कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण करेंगे।
12:00 बजे: सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में जनप्रतिनिधियों व अफसरों के साथ बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था की समीक्षा।
अपराह्न 2:00 बजे: पुलिस लाइन हेलीपैड से हेलीकाप्टर से बिठूर महोत्सव के लिए प्रस्थान।
3:30 बजे तक: बिठूर महोत्सव में संबोधन, प्रदर्शनी व कलाकारों की प्रस्तुतियों का अवलोकन। हेलीकाप्टर से बिठूर से प्रस्थान।
नोट- यह खबर अपडेट लगातार अपडेट की जा रही है…।