आंवलाउत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

एडीएम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया संपूर्ण समाधान दिवस

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता 

आंवला। तहसील आंवला के तहसील सभागार में एडीएम एफआर संतोष बहादुर की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया जिसमें फरियादियों ने अधिकारीयों के समक्ष पेश होकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया । समाधान दिवस में एडीएम एफआर ने समाधान दिवस मे आयी समस्याओं के संबंधित मामलों के निस्तारण संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए फरियादियों को शासन के आदेश अनुसार त्वरित न्याय दिलाने जाने का आदेश दिया गया ।

 

इस दौरान राजस्व संबंधित 27, पुलिस संबंधित 14, विकास संबंधित 8, स्वास्थ्य संबंधित 01, एवं अन्य 8 शिकायतो सहित कुल 58 शिकायते समाधान दिवस में आयी जिसमें 6 शिकायतो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया । 

तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एडीएम एफआर संतोष बहादुर , उप जिलाधिकारी एन राम , तहसीलदार आशीष कुमार , नायाव तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी आंवला जितेंद्र कुमार, बीडीओ,लेखपाल , कानूनगो सहित संबंधित विभागों के दर्जनों अधिकारी गण मौजूद रहे।।

संबंधित समाचार

Back to top button