आंवलाउत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

दबंग व उसके पुत्र पीड़ित को नहीं बोने दे रहे जमीन,लाइसेंसी बंदूक के बल पर कर रहे अवैध कब्जा

प्रभारी निरीक्षक सिरौली को उपजिलाधिकारी आँवला ने दिए जांच कर कार्रवाई के आदेश

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता 

 

बरेली। योगी सरकार लगातार गरीबो व असहायो को लेकर पूर्ण रूप से सजग है तथा अपराध एवं माफिया मुक्त प्रदेश बनाने मे प्रयासरत है जिस कारण योगी सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर लगातार का कार्य कर रही है मगर कुछ भूमाफिया सरकार की नीति पर पलीता लगाने का कार्य कर रहे है ऐसा ही एक मामला थाना सिरौली मे प्रकाश मे आया है जहा एक दबंग व उसके पुत्र लाइसेंसी बंदूक के बल पर गरीव किसान को उसकी भूमि को भी नही जोतने दे रहे है पीडित ने एसडीएम से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव विष्णुपुरी उर्फ लीलौर बुजुर्ग के किसान आनंद पाल सिंह ने गांव के ही दबंग एवं उसके पुत्रों पर आरोप लगाया है कि मेरे बड़े भाई सुरेश पाल सिंह ग्राम पंचायत लीलौर वुजुर्ग के ठाकुर जी महाराज के प्रभारी निरीक्षक सिरौली को उपजिलाधिकारी आँवला ने दिए जांच कर कार्रवाई के आदेशमन्दिर की जमीन के सरवराकार थे जिसमें रकवा सख्यां 7.709 हैक्टर जमीन मे आनंद पाल सिंह लगभग पिछले पचास बर्षो से फसल करते आ रहे है।

 मगर एक दिसंबर को जव किसान आनंद पाल सिंह अपनी जमीन की जुताई कराने को खेत पर‌ पहुंचे तो गांव का ही दबंग अपने दोनो बेटो के साथ अपनी लाइसेंसी बंदूक और अवैध तमंचे के साथ किसान के खेत पर जा धमका तथा लाईसेंसी बंदूक दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए खेत जोतने से मना करने लगा तथा विरोध करने पर पीडित के साथ मारपीट करने पर अमादा हो गया किसी तरह से किसान अपनी जान बचाकर वहा से भाग आया पीड़ित ने थाना सिरौली में 1 दिसंबर को ही एक शिकायती पत्र दे कार्यवाही की मांग की थी‌ जिस पर कोई कार्रवाई नही की गयी इस कारण पीड़ित ने उपजिलाधिकारी आँवला एन राम से न्याय की गुहार लगाई उप जिलाधिकारी आँवला ने थाना सिरौली प्रभारी को जांच कर कार्रवाई की आदेश दिए हैं।।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button