आंवलाउत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

न्यायालय में मुकदमा लंबित होने के बावजूद भी प्रधान द्वारा कराया जा रहा सीसी रोड का निर्माण

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता

आंवला। तहसील आंवला के ग्राम अखा निवासी सोमलता सिंह पुत्री सुरेंद्र पाल सिंह द्वारा बताया गया कि मेरा गांव में एक 500 गज का दादलाही प्लांट है जिसका वाद संख्या 68 सन 2019 से मुकदमा न्यायालय बरेली में लंबित चल रहा है। तथा जिसमे दिनांक 07.10.24 नियत है ।उक्त विवादित प्लांट मे अवैध सीसी रोड निर्माण कार्य को रोकने के लिये पीड़िता के द्वारा पूर्वता भी एसडीएम आंवला गोविंद मौर्य व थाना विशातगंज में शिकायत की गई थी

जिसमे आलाधिकारियों के द्वारा मुकदमा लंबित होने के कारण निर्माण कार्य पर रोक लगवाने को आदेशित किया गया था। मगर ग्राम प्रधान के द्वारा माननीय न्यायालय व आलाधिकारियों के आदेशों को ताक पर रख पुनः विवादित प्लांट में अवैध रूप से सीसी रोड निर्माण कार्य कराने हेतु गट्टा बिछाना व कुटवाना प्रारंभ कर दिया गया पीड़िता ने एसडीएम आंवला एन राम से शिकायत कर विवादित प्लांट पर अवैध निर्माण कार्य पर रोक लगवाने की मांग की।।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button