उत्तर प्रदेशप्रयागराजबड़ी खबर

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की लगाई गयी प्रदर्शनी

प्रयागराज। ग्राम्य विकास विभाग के संयोजन में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन शनिवार को अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद सर्किट हाउस प्रयागराज में किया गया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। तथा विभिन्न उत्पादों के बारे में महिलाओं से जानकारी प्राप्त की।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित सामग्री की सराहना करते हुए कहा महिला स्वाबलंबन व सशक्तिकरण के लिए यह बहुत अच्छी व प्रेरक प्रदर्शनी है। इससे अन्य महिलाओं का मार्गदर्शन होगा तथा वह इससे प्रेरणा प्राप्त कर इस क्षेत्र में आगे आकर स्वावलंबी आत्मनिर्भर बनेगी। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों को सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

दीनदयाल अन्त्योदय योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित ऐन्जल स्वयं सहायता समूह ग्राम पंचायत – महेवा, विकास खण्ड -चाका के मूंज के उत्पाद, ओम साईं स्वयं सहायता समूह ग्राम पंचायत -भेसकी, ब्लाक- सैदाबाद द्वारा बनाये गये टॉयलेट क्लीनर एवं हैण्डवास , त्रिवेणी संकुल स्तरीय समिति द्वारा,संगम गंगा जल संग्रह एवं विक्रय केन्द्र सहित अन्य स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई जिसकी उप मुख्यमंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा सराहना की गयी।

उप मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को सर्किट हाउस प्रयागराज पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निर्देश दिए कि गुणवत्तापूर्ण सन्तोषजनक फीड बैक के साथ शिकायतों का निस्तारण करें। जनता दर्शन में कई सैकड़ा लोगों ने अपनी समस्यायें रखी।

उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाय कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहें और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े और बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button