उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया किसान दिवस, सुनी गयी समस्याएं

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता 

 

बरेली। विकास भवन सभागार बरेली में जिलाधिकारी बरेली की अध्यक्षता में एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में किसान दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा समाज उत्थान समिति के प्रवक्ता कौशल कुमार सिंह द्वारा किसानों की समस्या रखते हुए अवगत कराया कि आंवला तहसील के मझगवां ब्लाक में काफी बड़े क्षेत्रफल में सरसों की खेती की जाती है किंतु सरसों की फसल कृषि विभाग की फसल बीमा योजना के अंतर्गत अधिसूचित नहीं की गई है जिस कारण अधिक वर्षा या अन्य किसी कारण से सरसों की फसल में नुकसान होता है या फसल खराब होती है उस स्थिति में फसल बीमा होने के बावजूद भी किसानों को बीमे का लाभ नहीं मिल पाता है। जिलाधिकारी बरेली रविंद्र कुमार के समक्ष समस्या को रखा गया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा जिला कृषि अधिकारी को निर्देश देते हुए जल्द ही समस्या के निराकरण कराने का आदेश दिया गया।

एवं पावर कारपोरेशन द्वारा 15 दिसंबर से एकमुश्त समाधान योजना के तहत किसानों सहित सभी के विद्युत के बकाया बिलों में छूट के प्रावधान के संदर्भ में पूर्व में ओटीएस में पंजीकृत किसानों को लाभ नहीं मिलने के संदर्भ में अवगत कराया गया जिस पर भी शीघ्र समाधान का आश्वासन संबंधित अधिकारियों द्वारा दिया गया ।।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button