जमीनी विवाद में मारपीट, गौरीबाजार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गौरीबाजार (देवरिया)। थाना क्षेत्र के बिशनपुरा बैतालपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बिशनपुरा निवासी राम ज्ञानी पुत्र मुरारी प्रसाद और आशीष पांडेय पुत्र ओमप्रकाश पांडेय के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा था।
23 फरवरी को इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जब आशीष पांडेय और मनीष पांडेय ने राम ज्ञानी और उनके परिजनों के साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही गौरीबाजार पुलिस सक्रिय हुई और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस ने मु0अ0सं0 70/25 के तहत धारा 117(2), 115(2), 352, 351(2) बीएनएस व 3(2), 5 एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी आशीष पांडेय को हिरासत में ले लिया।
आरोपित को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में गौरीबाजार थाने के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल आनंद मिश्रा और कांस्टेबल महेंद्र कुमार वरुण शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।



