बड़ी खबरविदेश

Happy New Year in New Zealand: आतिशबाजी के साथ ऑकलैंड शहर में नये साल 2026 की शुरुआत

वेलिंगटन। ऑकलैंड के लोगों ने न्यूजीलैंड की सबसे ऊंची इमारत, स्काई टावर से आतिशबाजी कर 2026 का स्वागत किया और इस तरह यह बारिश से प्रभावित जश्न में नये साल का स्वागत करने वाला पहला प्रमुख शहर बन गया। दक्षिण प्रशांत देशों ने सबसे पहले 2025 को विदाई दी। सत्रह लाख की आबादी वाले ऑकलैंड में जब रात के 12 बजे तो लोगों ने जबरदस्त आतिशबाजी के साथ नये साल का स्वागत किया।

पांच मिनट के इस प्रदर्शन में 240 मीटर ऊंचे स्काई टावर की विभिन्न मंजिलों से जबरदस्त आतिशबाजी की गई। बारिश के अनुमान के कारण बुधवार को न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में कुछ कार्यक्रम रद्द कर दिये गये। ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर न्यूजीलैंड के दो घंटे बाद 2026 का स्वागत किया गया। देश के सबसे बड़े शहर सिडनी में, लगभग 30 वर्षों में ऑस्ट्रेलिया में हुई सबसे भीषण सामूहिक गोलीबारी की घटना का असर जश्न में नजर आया।

दो बंदूकधारियों ने 14 दिसंबर को बोंडी बीच पर हनुक्का उत्सव को निशाना बनाया था, जिसमें 15 लोग मारे गये थे और 40 घायल हो गये थे। बुधवार को सिडनी हार्बर ब्रिज पर आयोजित आतिशबाजी देखने के लिए शहर के तटीय इलाके में बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे।

ऑस्ट्रेलिया के सबसे करीबी पड़ोसियों में से एक, इंडोनेशिया में सुमात्रा द्वीप के कुछ हिस्सों में एक महीने पहले आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से तबाह हुए समुदायों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए नववर्ष की पूर्व संध्या के उत्सवों को सीमित कर दिया। एशिया के कई हिस्सों में सदियों पुरानी परंपराओं का पालन करते हुए नये साल का स्वागत किया जाता है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button