उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

होटल मालिक और पार्टनर की बीवी ने रिस्ते को किया तार तार, लंबे समय से चल रहा था अफेयर्स

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता 

 

बरेली। शहर के एक बड़े होटल मालिक अपने पार्टनर की बीवी के साथ 11 साल से प्यार की पींगे बढा रहा था। होटल मालिक ने बेडरूम में बड़े भाई जैसे पार्टनर को बीवी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद बवंडर खड़ा हो गया। पार्टनर की बीवी को भी किस्सा बताया गया। मुरादाबाद से लेकर बरेली तक रिश्तेदारों और घरवालों की पंचायत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अफेयर रुक नहीं रहा है। तीन बार दोनों को ऐसी हालत में देखा गया है, जिसे देखकर महिला का कारोबारी पति बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। उसने एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि उसकी पत्नी और पार्टनर विदेश भाग सकते हैं। उसके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। मामले की शिकायत एक पुलिस अधिकारी से की गई है। जल्द ही इसमें एफआईआर हो सकती है।मुरादाबाद के रहने वाले होटल मालिक 16 साल से शहर की एक बड़ी कॉलोनी में रह रहे हैं। बरेली में एक दूसरी पाश कालोनी के रहने वाले कारोबारी अपने दोस्त को बरेली लेकर आया था। इसके बाद उन्होंने एक होटल खोला। उसमें दोनों पार्टनर भी है। होटल मालिक के पार्टनर की बीवी से प्रेम संबंध हो गये। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों लोगों के बीच रात-दिन घंटों वीडियो कॉल पर बात होने लगी। साथ रेस्टोरेंट घूमने जाने लगे। उनके बीच शारीरिक संबंध भी बनते रहे। जब पार्टनर ने अपने दोस्त और बीवी को रंगे हाथों रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया, तो वह दोनों माफी मांगने लगे। बोले आइन्दा ऐसा काम कभी नहीं करेंगे। किसी को मत बताना, वरना बीवी बच्चों समाज के साथ इज्जत का तमाशा बन जायेगा। ऐसा कह कर मामले को शांत करा दिया गया ।होटल मालिक से विरोध करने के बाद पार्टनर ने अपनी बीवी से इसका विरोध किया तो उसने धमकाया। कहा कि वह जान दे देगी। इसके बाद पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। शहर के एक बड़े अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज हुआ, लेकिन अस्पताल वालों और घरवालों ने मिलकर इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। मामले को दबा दिया गया। होटल पार्टनर ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के सारी हरकतें ससुरालियों को बताई तो उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद पत्नी को मायके बुलाकर ले गये। वहीं होटल मालिक और उसके भाई मां बहन ने भी उसके साथ मारपीट की। कहा जो आरोप हैं वह गलत हैं।होटल पार्टनर ने बताया कि उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास दोनों की चैट के जो स्क्रीन शॉट थे वह इन लोगों ने मारपीट कर ले लिये। उन्हें डिलीट करवा दिया। दोनों के परिवार वालों तक मामला पहुंच चुका है। होटल के पार्टनर ने बताया कि इस मामले के बारे में दोनों के परिजनों के साथ वह दोस्त के परिवार वालों और उसकी पत्नी को भी जानकारी दी, लेकिन कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। आरोप लगाते हुये कहा कि यह दोनों जल्द की शादी करने के बाद देश छोड़कर फरार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर शहर के कई रईस लोग पंचायत कर चुके हैं। अभी भी पंचायत चल रही है। इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से शिकायत की है।।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button