आंवलाउत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के द्वारा निकाली गयी विशाल ट्रैक्टर -तिरंगा रैली

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता
आंवला। दिनांक 26 जनवरी 2025 दिन रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आवहन पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत की तहसील आंवला इकाई द्वारा ट्रैक्टर -तिरंगा रैली कार्यक्रम काआयोजन किया गया। उक्त ट्रैक्टर -तिरंगा रैली कार्यक्रम में 56 ट्रैक्टर, 22 चार पहिया वाहन व लगभग 50 दो पहिया वाहन ने भाग लिया।
कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे रोडवेज बस स्टैंड भूतेश्वर से आरंभ होकर मंडी स्थल के एक गेट से अंदर जाकर दूसरे गेट से वापस हुई ।
तथा तहसील पर आकर समय दोपहर 2:15 बजे किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी आंवला एन राम को दो ज्ञापन सौपे गये तथा कार्यक्रम के उपरांत भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील आंवला इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा खिचड़ी सहभोज का भी आयोजन किया गया ।