देशबड़ी खबर

मध्यप्रदेश में PM मोदी ने 50 हजार करोड़ से ज्यादा की दी सौगात, इन बड़े प्रोजेक्ट्स का किया शिलान्यास

भोपाल (मप्र)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के दौरा पर हैं। जहां उन्होंने जनता को चुनाव से पहले करोड़ों की चुनावी सौगात दी। पीएम मोदी सुबह सवा ग्‍यारह बजे मध्य प्रदेश के बीना पहुंचे जहां उन्होंने बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 10 नई औद्योगिक परियोजनाओं के साथ करीब 50 हजार 700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश में ये नई परियोजनाएं राज्य के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण रूप से योगदान देंगी। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की अत्याधुनिक बीना रिफाइनरी को लगभग 49,000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा और इसमें करीब 1,200 केटीपीए (किलो-टन प्रति वर्ष) एथिलीन और प्रोपलीन का उत्पादन होगा, जो कपड़ा, पैकेजिंग और फार्मा जैसे विभिन्न क्षेत्र में महत्वपूर्ण घटक हैं।

अधिकारी ने कहा, इस रिफाइनरी से देश की आयात निर्भरता कम होगी और प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण को पूरा करने की दिशा में यह एक कदम होगा। मध्यप्रदेश के बाद प्रधानमंत्री मोदी चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे और कांग्रेस शासित राज्य के अपने दौरे में रेल क्षेत्र की करीब 6,350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को भी राज्य के लोगों को समर्पित करेंगे। मोदी केंद्र की स्वास्थ्य सेवा पहल के तहत छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में बनाए जाने वाले 50 बिस्तरों वाले प्रत्येक ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ की आधारशिला भी रखेंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button