उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी से यूपी को मिलेगी नई उड़ान, MSME-डिफेंस-फार्मा-टेक को मिलेगी जबरदस्त मजबूती, जानें सीएम योगी के 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का विजन

  • एमएसएमई, डिफेंस, फार्मा और टेक सेक्टर में निवेश के नए अवसर होंगे सृजित

लखनऊ: भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में मजबूत हुई आर्थिक साझेदारी और अमेरिकी टैरिफ में की गई ऐतिहासिक कटौती ने उत्तर प्रदेश की औद्योगिक और आर्थिक संभावनाओं को नई दिशा दे दी है। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों और आर्थिक विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर लागू औसत टैरिफ को लगभग 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। इसे भारत–अमेरिका व्यापार संबंधों में एक निर्णायक मोड़ माना जा रहा है।

आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि टैरिफ में कटौती का सबसे सीधा लाभ उत्तर प्रदेश के एमएसएमई और ओडीओपी सेक्टर को मिलेगा। भदोही के हस्तनिर्मित कालीन, मुरादाबाद के पीतल व धातु उत्पाद, आगरा का चमड़ा उद्योग, वाराणसी की रेशमी साड़ियां और कन्नौज का पारंपरिक इत्र अब अमेरिकी बाजार में पहले से कम लागत पर पहुंच सकेंगे। इससे ये उत्पाद चीन, वियतनाम और बांग्लादेश जैसे देशों के मुकाबले अधिक प्रतिस्पर्धी होंगे। निर्यात ऑर्डर बढ़ने के साथ कारीगरों, बुनकरों और छोटे उद्योगों को सीधा लाभ मिलने की संभावना है, जिससे प्रदेश में रोजगार और आय दोनों में वृद्धि होगी।

भारत–अमेरिका के बीच बढ़ते भरोसे का असर रणनीतिक क्षेत्रों पर भी दिख सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर—झांसी, कानपुर, लखनऊ, अलीगढ़ और आगरा—में अमेरिकी कंपनियों के साथ तकनीकी सहयोग और संयुक्त उपक्रमों के रास्ते खुल सकते हैं। ड्रोन सिस्टम, रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स, रडार और संचार उपकरणों के निर्माण से न केवल आयात पर निर्भरता घटेगी, बल्कि प्रदेश के युवाओं के लिए उच्च कौशल आधारित रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

आईटी, जीसीसी और डेटा सेंटर सेक्टर को नई गति

टैरिफ कटौती और व्यापारिक स्थिरता का असर आईटी और डिजिटल इकोनॉमी पर भी दिख रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर प्रदेश की जीसीसी नीति-2024 को इससे नया बल मिलेगा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और लखनऊ में विकसित हो रहा आईटी, एआई और डेटा सेंटर इकोसिस्टम अब वैश्विक टेक कंपनियों के लिए अधिक आकर्षक बन सकता है। हार्डवेयर और सर्वर से जुड़ी लागत घटने से डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

फार्मा और ग्रीन एनर्जी में रणनीतिक बढ़त

फार्मास्यूटिकल और मेडिकल डिवाइस सेक्टर में भी टैरिफ कटौती का सकारात्मक असर पड़ने की संभावना है। ललितपुर में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग के लिए यह अवसर और मजबूत हुए हैं। इसके साथ ही बुंदेलखंड के सोलर पार्क और ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं में भी विदेशी निवेश और तकनीक हस्तांतरण को गति मिल सकती है।

आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था की बड़ी उपलब्धि: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे भारत की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था की बड़ी उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक और दृढ़ नेतृत्व का परिणाम है, जिसमें भारत ने अपनी नीतियों पर अडिग रहते हुए वैश्विक शक्तियों के साथ समानता के आधार पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले जिस भारत को गंभीरता से नहीं लिया जाता था, आज वही भारत अपनी शर्तों पर आगे बढ़ रहा है और वैश्विक आर्थिक निर्णयों को प्रभावित कर रहा है। अमेरिकी टैरिफ में कटौती इसी बदले हुए वैश्विक दृष्टिकोण का प्रमाण है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button