
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के बीच आज वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत के हितों का ध्यान रखा है इस डील से युवाओं के लिए एक मौका देगा अवसरों का जानिए उनके द्वारा बताई गई बड़ी बातें
उन्होंने कहा कि गरीबों, मछुआरों, किसानों और युवाओं के लिए बड़े अवसर खोलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के साथ बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौता पूरा किया है, जिसके लिए पूरा देश उनको बधाई दे रहा है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आगे कहा, मैं समझौते के बारे में संसद में बोलना चाहता था, लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस द्वारा माहौल खराब किए जाने के कारण ऐसा नहीं कर सका।
भारत को अमेरिका के साथ अच्छा समझौता मिला क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्यक्तिगत संबंध मजबूत हैं उन्होंने आगे कहा राहुल गांधी का अमेरिकी व्यापार समझौते पर देश को गुमराह करने की कोशिश अफसोस की बात, उनका भारत की प्रगति से नहीं है कोई लेना-देना है, भारत ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में कृषि और डेयरी के संवेदनशील क्षेत्रों के हितों की रक्षा की है।



