देशबड़ी खबर

कर्नाटक ने साबित किया कि नहीं चलेगी ध्यान भटकाने वाली राजनीति: प्रियंका गांधी

शिमला। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि हिमाचल के बाद कर्नाटक ने साबित कर दिया है कि ध्यान भटकाने वाली राजनीति नहीं चलेगी। कर्नाटक के चुनाव परिणामों के आने के बाद वाड्रा ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि कर्नाटक की जनता ने अपना ध्यान स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित रखा, साथ ही ये प्रण लिया था कि भ्रष्ट सरकार को हटाना है।

वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जून खड़गे व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया था। कर्नाटक में लोगों ने कांग्रेस को बहुमत से जीत दिलाई। कर्नाटक के चुनाव की थकान मिटाने वाड्रा थकान मिटाने छराबड़ा में अपने घर पहुंची थी। अमूमन गांधी परिवार का दौरा निजी रहता है, लेकिन शनिवार को कर्नाटक के चुनावी नतीजों से प्रियंका गांधी बेहद ही उत्साहित नजर आई।

खास बात ये रही कि प्रियंका गांधी न ही प्रोटोकॉल और न ही सुरक्षा को लेकर चिंतित थी। यह अलग बात है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शाम चार बजे के बाद ये जानकारी सामने आई थी कि प्रियंका गांधी कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस की जीत में शामिल हो सकती हैं। शाम छह बजे के बाद प्रियंका गांधी मालरोड पर स्थित इंडियन कॉफी हाउस पहुंची। इससे पूर्व मालरोड पर मौजूद लोगों से भी बातचीत करती नजर आई।

गौरतलब है कि चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले प्रियंका गांधी सुबह हनुमान जी के प्राचीन जाखू मंदिर भी पहुंची थी। मंदिर में भी प्रियंका गांधी ने प्रशंसकों को सेल्फी से इंकार नहीं किया था। चुनावी नतीजों के बाद प्रियंका गांधी ने राजीव भवन पहुंचकर मीडिया से बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चैहान व विक्रमादित्य सिंह के अलावा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी नजर आई।

वाड्रा ने कहा कि हिमाचल के बाद कर्नाटक ने साबित कर दिया है कि ध्यान भटकाने वाली राजनीति नहीं चलेगी। कर्नाटक की जनता ने अपना ध्यान स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित रखा, साथ ही ये प्रण लिया था कि भ्रष्ट सरकार को हटाना है। वाड्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने कर्नाटक से यात्रा शुरू की थी, इस दौरान वह 91 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरे। कांग्रेस ने 91 विधानसभा क्षेत्रों में से 75 प्रतिशत पर जीत हासिल की है।

उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास के कारण जीत मिली है। वाड्रा ने कहा कि जनता ने दिखाया है कि देश में एक अलग तरह की राजनीति उभर सकती है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के हिमाचल की राजधानी में मौजूद होने की वजह से राज्य में भी उत्सव का माहौल पैदा हुआ है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button