खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

आईसीसी रैंकिंग में केएल राहुल को फायदा, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अब इस नंबर पर पहुंचे

ICC ODI Rankings: आईसीसी की रैंकिंग में इस बार भी कुछ बदलाव हुए हैं। हालांकि पिछले सप्ताह टीमों ने ज्यादा मुकाबले नहीं खेले, इसलिए बहुत फेरबदल तो नहीं हुए हैं, लेकिन भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को इस बार जरूर फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले केएल राहुल अब टॉप 10 के काफी करीब पहुंच गए हैं।

इस बार केवल वनडे की रैंकिंग में ही हुआ बदलाव 

इस बार टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल मैचों की रैंकिंग और रेटिंग में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। ऐसा इसलिए हुआ है, क्योंकि पिछले सप्ताह टेस्ट और टी20 मुकाबले हुए ही नहीं। भारत ने भी कोई वनडे तो नही खेला है, लेकिन न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच एक वनडे मैच हुआ था। यही वजह है कि केएल राहुल की रेटिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन उन्हें रैंकिंग में फायदा हुआ है। ऐसा नहीं है कि केएल राहुल ने कुछ खास कर दिया है, बस इतना है कि जो बल्लेबाज उनसे आगे था, उसने खराब खेला और इसलिए केएल राहुल की रैंकिंग बढ़ गई है।

बाबर आजम आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज 

आईसीसी की वनडे रैंकिंग में अभी भी पाकिस्तान के बाबर आजम पहले नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग 795 की है। इसके बाद लगातार तीन स्थानों पर भारतीय बल्लेबाजों का कब्जा है। रोहित शर्मा 765 की रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर हैं। शुभमन गिल की रेटिंग 763 की है और वे नंबर तीन पर हैं। विराट कोहली 746 की रेटिंग के साथ नंबर चार पर अभी भी काबिज हैं।

केएल राहुल को मिला दो स्थानों का फायदा 

बात अगर केएल राहुल की करें तो वे दो स्थानों की छलांग लगाकर अब नंबर 13 पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 644 की है। अब उनके पास मौका है कि वे टॉप 10 में एंट्री करें। लेकिन ये निर्भर इस बात पर करेगा कि वे क्या वे इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज और इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे।

श्रेयय अय्यर और केएल राहुल टॉप 10 के काफी करीब 

भारत के लिए श्रेयस अय्यर 658 की रेटिंग के साथ आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर 11 पर हैं। अभी तक जो खबरें सामने आ रही हैं, उसमें यही कहा जा रहा है कि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल में से किसी एक ही बल्लेबाज को चैंपियंस ट्रॉफी में मौका दिया जाएगा। उम्मीद है कि 17 या फिर 18 जनवरी को भारतीय टीम का ऐलान ​कर​ दिया जाएगा, इसके बाद तस्वीर ​काफी हद तक साफ हो जाएगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button