
मुंबई। महाराष्ट्र में एनसीपी में फूट के बाद पार्टी प्रमुख शरद पवार कुछ बड़ा कदम उठा सकते हैं। इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल अपने विधायकों के साथ NCP अध्यक्ष शरद पवार से मिलने मुंबई के वाई.बी. चव्हाण सेंटर पहुंचे।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल और दिलीप वलसे पाटिल मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में मौजूद हैं।
बगावत के 14 दिन बाद उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं की बैठक बुलाई है. इस बैठक में प्रमुख नेताओं को तत्काल तलब किया गया है। शरद गुट के नेता जयंत पाटिल ने बताया कि मुझे सुप्रिया सुले का फोन आया और उन्होंने मुझसे जल्द वाई.बी. चव्हाण केंद्र पहुंचने को कहा। मुझे नहीं पता कि अजित पवार और अन्य विधायक यहां क्यों आए हैं।



