देशबड़ी खबर

ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा में वापस आईं, महामंडलेश्वर का पद भी किया स्वीकार, जारी किया Video

ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा में वापस आ गईं हैं। उन्होंने इसके साथ ही महामंडलेश्वर का पद भी स्वीकार कर लिया है। बता दें कि तीन दिन पहले ही ममता कुलकर्णी ने कई लोगों के विरोध पर किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, अब ममता कुलकर्णी ने वीडियो जारी किया है और बताया है कि वह किन्नर अखाड़ा में वापस आ गईं हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने अपनी वापसी के बारे में क्या कुछ कहा है।

क्यों हुई ममता की वापसी?

जानकारी के मुताबिक, किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी का इस्तीफा मंजूर नहीं किया था। इसके बाद आज गुरुवार को ममता कुलकर्णी ने वीडियो जारी करके महामंडलेश्वर पद पर बने रहने की बात कही है। ममता कुलकर्णी ने इसके साथ ही किन्नर अखाड़े से जुड़ कर धर्म का प्रचार करने की बात भी कही है।

क्या बोलीं ममता कुलकर्णी?

ममता कुलकर्णी ने वीडियो जारी करते हुए कहाृ- “मैं श्री यामाई ममता नंद गिरि- दो दिन पहले मेरे पट्टा गुरू डॉक्टर आचार्य श्री लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी के ऊपर कुछ लोगों ने गलत आक्षेप लगाए थे। उस भावना में आकर मैंने अपने पद से इस्तीफा दिया लेकिन उन्होंने वो इस्तीफा नामंजूर कर दिया। जो गुरू भेंट मैंने डॉक्टर आचार्य श्री लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी को भेंट की थी। वो एक महामंडलेश्वर बनने के बाद जो छत्र, छड़ी और छवर होते हैं और थोड़े बहुत जो बचेंगे वो मैंने भंडारे के लिए ही समर्पित किया था। मैं उनकी कृतज्ञ हूं कि उन्होंने मुझे वापस पद पर बिठाया और आगे चलकर मैं अपना जीवन किन्नड़ अखाड़ा और सनातन धर्म के लिए समर्पित करूंगी।”

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button