
महाराष्ट्र: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत रविवार को अमरावती के महानुभव आश्रम के शताब्दी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने संबोधन में धर्म के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया में धर्म की गलत समझ और अधूरे ज्ञान के कारण अत्याचार हुए हैं। मोहन भागवत ने कहा कि धर्म काफी महत्वपूर्ण है और इसे उचित तरीके से पढ़ाया जाना चाहिए। धर्म को समझना बेहद कठिन है, मनुष्य आसानी से नहीं समझता है। अगर कोई व्यक्ति ज्ञानी है तो उसे धर्म की सही समझ होती है, लेकिन अगर कोई अज्ञानी है तो उसे ज्ञानी द्वारा समझाया जा सकता है।



