नगर पालिका परिषद आंवला को दान मे मिली 27.50 लाख की भूमि

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता

आंवला।नगर पालिका परिषद को 27.50 लाख रुपए की भूमि किसान पार्क बनाने को लेकर दान मे दी गयी।चेयरमैन सैय्यद आबिद अली के द्वारा बताया गया कि
भारतीय किसान यूनियन शंकर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रताप सिंह एवं केशव डेवलपमेंट्स फर्म के द्वारा नगर पालिका परिषद आंवला को पार्क बनाने के नाम पर 300 मीटर भूमि दान में दी गयी। दान की गयी भूमि पर किसान पार्क का निर्माण कराने की बात कही तथा पालिका के द्वारा पार्क का निर्माण व सौंदर्य करण कराने तथा उसको आधुनिक सुविधाओं से लैस कराने के बारे में भी जानकारी दी। नगर अध्यक्ष सैयद आबिद अली ने कहा कि नगर पालिका के गठन के उपरांत अभी तक इतनी बड़ी राशि की भूमि दान करने का यह प्रथम मामला है जिसमे दान पत्र पर स्टांप के रूप में दो से ढाई लाख रुपया खर्च किया गया हो। चेयरमैन सैयद आबिद अली ने दान कर्ताओं का हृदय से आभार भी व्यक्त करते हुए पार्क को किसानों व नगर वासियों को समर्पित करने की बात कही।



