देशबड़ी खबर

‘अगले साल प्रधानमंत्री लाल किले पर नहीं, अपने घर पर फहराएंगे तिरंगा’, कांग्रेस का कटाक्ष

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस टिप्पणी में अहंकार नजर आता है कि वह अगले साल लाल किले पर फिर झंडा फहराएंगे। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह भी कहा कि अगले साल प्रधानमंत्री मोदी लाल किले पर नहीं, बल्कि अपने घर पर झंडा फहराएंगे।

खरगे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हर आदमी यही कहता है कि बार-बार जीतकर आऊंगा, लेकिन हराना जिताना मतदाताओं के हाथ में हैं। वह झंडा फहराने की बात कर रहे हैं, जबकि वह अहंकार की बात है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह (प्रधानमंत्री) अगले साल झंडा फहराएंगे, लेकिन अपने घर पर फहराएंगे।’’ कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘2024 में लाल किले पर झंडा कौन फहराएगा, इसका फैसला जनता करेगी। 2024 तक इंतजार करिए।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विश्वास जताया कि वह अगले साल लाल किले की प्राचीर से एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित करेंगे और जनता से किए गए वादों की प्रगति उनके समक्ष प्रस्तुत करेंगे। लाल किले की प्राचीर से 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘अगली बार 15 अगस्त को इसी लाल किले से मैं आपको देश की उपलब्धियां, आपके सामर्थ्य, आपके संकल्प, उसमें हुई प्रगति, उसकी सफलता और गौरवगान… पूरे आत्मविश्वास के साथ आपके सामने प्रस्तुत करूंगा।’’

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button