आंवला मे एमओआईसी के द्वारा भेजे गये अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड सेंटरो एवं पैथोलॉजी लैब को नोटिस,

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता
आंवलाः तहसील आंवला में संचालित प्राइवेट अस्पतालों, क्लीनिकों, अल्ट्रासाउंड सेंटरों और पैथोलॉजी लैबों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. शशांक यादव की ओर से अस्पतालों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। इन नोटिसों में सभी संचालकों को अपने पंजीकरण और डिग्री के प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक लगभग 22 लोगों को अस्पतालों को नोटिस भेजे जा चुका है।डॉ. यादव ने बताया कि आंवला में अधिकांश क्लीनिक अनट्रेंड लोग चला रहे हैं, जिनके पास न तो डिग्री है और न ही पंजीकरण। उन्होंने कहा कि कुछ अस्पताल संचालकों ने फर्जी तरीके से डॉक्टरों की डिग्री लगाकर रजिस्ट्रेशन करा लिया है, लेकिन वास्तव में इलाज अनट्रेंड लोग कर रहे हैं। अस्पतालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी को नोटिस भेजकर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है।अगर प्रपत्र पूर्ण नहीं होते हैं या प्रस्तुत नहीं किए जाते, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि सभी अस्पतालों को नोटिस भेजे जाएंगे, और यदि इसके बाद भी वे दस्तावेज जमा नहीं करते हैं, तो प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।।



