देशबड़ी खबर

NSA अजित डोवल ने कहा- भारत ने सटीक निशाना लगाया, केवल आतंकी अड्डे उड़ाए

Operation Sindoor: Operation Sindoor: भारतीय सेना ने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की। भारत की इस कार्रवाई पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोवल का बयान आया है। उन्होंने कहा कि भारत ने सटीक निशाना लगाया है, केवल आतंकवादियों के अड्डे उड़ाए गए हैं।

9 आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद समेत 9 आतंकी ठिकानों को मिसाइल हमले से तबाह कर दिया है। पाकिस्तानी मीडिया के दावे के कुछ ही देर बाद भारत सरकार की ओर से भी हमले की आधिकारिक पुष्टि की गई। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर ये हमला किया गया है। यह पाकिस्तान पर किया गया भारत की ओर से अब तक का सबसे बड़ा मिसाइल हमला है। हमले के बाद से पाकिस्तान में हड़कंप मचा है।

भारत ने मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर में आतंकी ठिकानों पर बड़ा मिसाइल हमला किया है। इस हमले में बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि, मौतों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है। भारत ने पाकिस्तान के सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है।

पहलगाम आतंकी हमले का जवाब

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले हुए थे, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। जान गंवाने वालों में एक नेपाली नागरिक भी था। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली थी। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button