बड़ी खबरविदेश

पाकिस्तान को पूरी तरह हो गया यकीन, भारत जरूर करेगा हमला; POK वासियों से खाद्यान्न भंडारण का आग्रह

इस्लामाबादः पाकिस्तान को पूरी तरह यकीन हो गया है कि भारत उस पर हमला जरूर करेगा। लिहाजा भारतीय सेना के हमले से बचने के लिए पाकिस्तान हर स्तर की तैयारी में जुट गया है। खैबरपख्तूनख्वा में हवाई हमले का सायरन लगाने और बॉर्डर से लगे गांवों के आसपास बंकर बनाने का प्रयास तेज करने के बाद अब पाकिस्तान की सरकार ने पीओके के नागरिकों से लंबे समय के लिए खाद्यान्न संग्रह रखने का आग्रह किया है। ताकि युद्ध होने पर वहां के नागरिकों को खाने-पीने की किल्लतों का सामना नहीं करना पड़े।

पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर ने यह आदेश जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के साथ वास्तविक सीमा के पास बढ़े तनाव के मद्देनजर दिया है। एलओसी के निवासियों से पाकिस्तान ने खाने-पीने के सामानों का पर्याप्त भंडारण करने को कहा है। इससे जाहिर हो रहा है कि पाकिस्तान यह मान चुका है कि भारतीय सेना इस आतंकी हमले का बदला जरूर लेगी। पाकिस्तान को पता है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, उसे पूरा भी करते हैं।

बालाकोट और पीओके में भारत कर चुका है सर्जिकल स्ट्राइक

पाकिस्तान को यकीन भारत के हमले को लेकर इसलिए भी बढ़ गया है कि इससे पहले भारतीय सेना ने उड़ी और पुलवामा हमले का बदला भी पीओके और बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक करके लिया था। तब भी पीएम मोदी ने कहा था कि आतंकियों को अपने किये की कीमत जरूर चुकानी पड़ेगी। इस बार भी पीएम मोदी ने पहलगाम हमले के बाद कहा कि आतंकी कहीं भी छुपे हों, उन्हें उनकी कल्पना से बड़ी सजा दी जाएगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button