उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

11 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले दो अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता 

बरेली। जिला बरेली के मोहल्ला 59 राधेश्याम इन्कलेब बरेली निवासी राघव अग्रवाल पुत्र महेश सरन अग्रवाल द्वारा थाना कोतवाली पर सूचना दी की 02 अभियुक्तों द्वारा मोबाईल नम्बर व्हाटसप पर फर्जी डिटेल/दस्तावेज भेजकर धोखाधड़ी करके 11 लाख 30 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए गये है। प्राप्त सूचना पर थाना कोतवाली मे आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 17.02.2025 को थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर लोगो के साथ फर्जी दस्तावेज दिखाकर धोखाधड़ी कर पुराने जनरेटर व अन्य प्रोडेक्टों को सस्ते में बेचने के लिए अपने जाल में फंसाकर उनसे रकम वसूलनें वाले 02 अभियुक्तगण प्रशान्त गुप्ता पुत्र राजीव गुप्ता निवासी 192 सैनिक विहार कालोनी थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ व रघुवीर सिंह पुत्र तेजपाल सिंह निवासी सैनिक विहार कालोनी थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ मूल पता ग्राम कमालपुर थाना कोतवाली देहात जनपद मेरठ को स्टेशन रोड से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से फर्जी लेटर हैड, आधार कार्ड, वोटर आई.डी कार्ड, ए०टी०एम आदि समान बरामद हुआ। अभियुक्तगण द्वारा राघव अग्रवाल के साथ 11 लाख 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी करके रुपये ठग लेने की घटना को स्वीकार किया गया है। अभियुक्तगणो द्वारा ठगी गयी रकम में से कुल 10 लाख रुपये अभियुक्तो के बैंक खातों में होल्ड/फ्रीज कराये गये है। अभियुक्तगणों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अमित पाण्डेय ,निरीक्षक अपराध लव सिरोही, उ०नि० सतेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल,  प्रशिक्षु० उ०नि० सचिन राठी, हे0का0 इम्तियाज, अजय कुमार , का0 इरशाद आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Back to top button