उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

पिछली सरकारों ने आजमगढ़ के लोगों को दिया कट्टा, हमने दी कलम : योगी आदित्यनाथ

आजमगढ़। जिले में नगर निकाय चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने जहां भाजपा प्रत्याशियों को जीताने की अपील की, वहीं विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आजादी के बाद जो भी प्रदेश में सरकारें आईं, वह आजमगढ़ के लोगों को ‘कलम’ के स्थान पर कट्टा देने व तमंचा बनाने का काम किया। लेकिन हमने यहां युवाओं को शिक्षित बनाने के लिए महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर वह अब आजमगढ़ आयेंगे तो विकास के कारण पहचान नहीं पाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ करीब 25 मिनट की देरी से बुधवार को एसकेपी इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने जिले की तीन नगर पालिका व 13 नगरपंचायतों के प्रत्याशियों के लिए लोगों से वोट करने की अपील की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि आजमगढ़ दुनिया के अंदर कभी अपने तेज और ओजस के लिए जाना जाता था, स्वतंत्र भारत के लिए देश की आजादी के लिए कुंवर वीर सिंह व क्रांतिकारियों के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी गई। सभी का उद्देश्य था कि देश स्वतंत्र हो और अपनी सत्ता हो और बिना भेदभाव के शासन की योजना का लाभ पहुंचाया जाए। लेकिन यह जनपद विपरीत दिशा में बढ़ गया। जिन लोगों के हाथों में सत्ता की बागडोर आई, उन लोगों ने आजमगढ़ का दोहन किया। कुछ लोगों ने यहां कट्टा देने का प्रयास किया तो कुछ लोगों ने तमंचे बनाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि 2017 के पहले आजमगढ़ के लोगों को होटल, धर्मशाला और किराए का मकान बाहर नहीं मिलता था, पहचान का घोर संकट हो गया था, लेकिन आज आजमगढ़ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के साथ के जुड़ चुका है। पहले जो दूरी छह घंटे की थी, वह आज दो से ढाई घंटे में तय हो रही है। अब यहां कट्टा नहीं शिक्षा का विस्तार हो रहा है। विश्वविद्यालय बन रहा है, हरिहरपुर में संगीत विद्यालय बन रहा है। जिससे यहां की पहचान बनी रहे। उन्होंने कहा कि पहली बार एक कलाकार आजमगढ़ से सांसद बना है, इसलिए उनकी मांग पर आजमगढ़ में संगीत महाविद्यालय बना। हमारी सरकार आजमगढ़ को उसकी पहचान दिलाने के लिए कटिबद्ध है। यह जनपद फिर से अपने गौरवशाली इतिहास के लिए जाना जा सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नौ वर्ष पहले देश के अंदर तथा दुनिया में भारत की ‘साख’ खत्म हो चुकी थी। भारत की बागडोर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हाथ में आने के बाद पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा है, लोगों की भावनाएं बदली है। दुनिया के अंदर मोदी जी संकटमोचक के रूप में जाने लगे हैं। सूडान में उत्पन्न हालात के बाद आजमगढ़ के लोग भी सुरक्षित पहुंच गए। इस देश की सरकार ने करोड़ों लोगों को आवास, शौचालय, उज्जवला गैस दिया। फ्री राशन मिला, आयुष्मान कार्ड से जोड़ा गया। इन कार्यों में किसी के जाति, धर्म व मजहब को नहीं देखा गया, बिना भेदभाव के योजनाओं को लाभ दिया गया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं के हाथ में अब तमंचे नहीं, युवा टेक्नोलॉजी के साथ जुड़ रहा है। शहर को स्मार्ट सिटी बनाई जा रही है, अब उत्तर प्रदेश की पहचान देश के सबसे प्रगतिशील राज्यों के रूप में बढ़ रही है, यह प्रधानमंत्री मोदी जी का मार्गदर्शन है।

कहाकि अब उत्तर प्रदेश में कानून का राज है, प्रदेश में कहीं कर्फ्यू नहीं लगता है। पहले उपद्रव होते थे, हमारे उत्सव को प्रतिबंधित किया जाता था। पांच साल पहले पूर्व सीएम (अखिलेश) आए थे यहां चुनाव लड़ने, अब आएंगे तो पहचान भी नहीं पाएंगे। डबल इंजन के साथ अब तीसरा इंजन जुड़ेगा तो विकास की गति 3 गुना 4 गुना 5 गुना हो जाएगी। विकास के लिए पैसे की कमी नहीं है, लेकिन उस पैसे का सही उपयोग हो। भारतीय जनता पार्टी ने सभी प्रत्याशियों को खड़ा कर दिया है यह सभी प्रत्याशी जीतेंगे तो कोई विकास का प्रस्ताव रुकने नहीं पाएगा। उन्होंने जनता से दोनों हाथ उठाकर समर्थन भी मांगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button