उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली
प्राथमिक शिक्षामित्र संघ आज मनाएगा काला दिवस

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता
बरेली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने बताया कि 25 जुलाई को पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर एक साथ एक निश्चित स्थान पर एकत्रित होकर भारी संख्या मे शहीद शिक्षामित्र साथियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और उसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। कहा कि सभी साथी अपने साथियों को नमन करते हुए काला दिवस मनाने के लिए 25 जुलाई को सेठ दामोदर स्वरूप पार्क मे उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। संगठन के महामंत्री कुमुद केशव पांडेय ने संघ के ब्लॉक इकाइयों के पदाधिकारियों से अपील की है कि वे संगठन के इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। साथ ही संवर्ग की समस्याओं से जुड़ा मांग पत्र उत्तर प्रदेश सरकार को प्रेषित किया जाएगा।



