देशबड़ी खबर

‘महिला अपराध में राजस्थान No 1’, Anurag Thakur का Congress पर निशाना, बोले- ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कहां है

मणिपुर से  नग्न महिलाओं का वीडियो सामने आने के बाद से देश में राजनीतिक जबरदस्त तरीके से जारी है। विपक्ष पूरे मामले को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा की ओर से पलटवार किया जा रहा है। भाजपा ने आज एक बार फिर से विपक्षी दलों को पलटवार किया है। इसके लिए भाजपा की ओर से राजस्थान, बिहार, बंगाल में होने वाले महिला अपराधों का जिक्र किया गया है। पार्टी की ओर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा और साथ ही साथ आलाकमान की चुप्पी पर सवाल भी खड़े किए हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश के कुछ राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं और कई राज्यों में इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में जो हुआ वह हमारे सामने है, लेकिन सीएम नीतीश कुमार ने इस पर एक शब्द भी नहीं बोला। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में राजस्थान नंबर वन राज्य बन गया है। पिछले 4 वर्षों में राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध की कुल 1.09 लाख घटनाएं और भारत में 22% बलात्कार के मामले राजस्थान से हैं। अपराधियों के खिलाफ कोई कदम उठाने के बजाय राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने पर सीएम अशोक गहलोत ने अपने एक मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया।

अनुराग ठाकुर ने राजेंद्र सिंह गुढ़ा को बर्खास्त करने को लेकर भी गहलोत को घेरा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में ऐसा कदम राहुल गांधी और सोनिया गांधी के कहने पर उठाया गया। उन्होंने प्रियंका गांधी पर बिना नाम लिए कहा कि मुख्यमंत्री के घर से 5 किलोमीटर दूर एक बच्चे के सामने उसकी मां की इज्जत लूट ली जाती है। उदयपुर में 8 साल की बच्ची का दुष्कर्म कर उसके 8 टुकड़े कर फेंक दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तो सोए हैं, लेकिन जो ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कहां है? उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने UP में कहा था कि लड़की हूं लड़ सकती हूं। लेकिन अब लड़की हूं लड़ सकती हूं, बस राजस्थान नहीं जा सकती हूं। बिहार पर मुंह में दही जमा सकती हूं, बंगाल पर होंठ सिल सकती हूं। राजस्थान में कोई महिला अपराध की बात उठाए, तो अशोक गहलोत को कहकर उसका इस्तीफा करवा सकती हूं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कुछ लोग सब चीजों को केवल राजनीतिक चश्मे से ही देखते हैं। नारी अस्मिता बिहार में तार-तार है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button