
उद्योगपति, परोपकारी और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा (86) को सोमवार तड़के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। रतन टाटा वहां अपना रूटीन चेक अप करवाने पहुंचे हैं। रतन टाटा ने किसी भी तरह के अफवाहों पर विराम लगाते हुए अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में फैली अफवाहों से अवगत हूं और सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं। मैं वर्तमान में अपनी उम्र और संबंधित चिकित्सा स्थितियों के कारण चिकित्सा जांच करवा रहा हूं। चिंता का कोई कारण नहीं है। मैं अच्छे मूड में हूं और अनुरोध करता हूं कि जनता और मीडिया गलत सूचना फैलाने से बचें।
https://twitter.com/RNTata2000/status/1843186838787526796?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1843186838787526796%7Ctwgr%5Ed8b419575e4385848e006681caf05ee061dd279e%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Fpaisa%2Fbusiness%2Fratan-tata-industrialist-and-former-chairman-of-tata-sons-was-rushed-to-breach-candy-hospital-2024-10-07-1081262



