उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी में मानसून का रेड अलर्ट: भारी बारिश के चलते आगरा, अलीगढ़, झांसी समेत कई जिलों के स्कूल-कॉलेज बंद

आगरा/अलीगढ़/हाथरस/एटा/कन्नौज/इटावा: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसके चलते यूपी के कई जिलों के स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश जारी कर दिए गए हैं. देर रात संबंधित जिलों के डीएम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए.

up school holiday havey rain schools closed today 12 and 13 september agra aligarh hathras many districts uttar pradesh news in hindi


आगरा में आज और हाथरस में दो दिन की छुट्टी
जिले में भारी बारिश की संभावना के चलते डीएम की ओर से 12 सितंबर को सभी बोर्ड के स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. इस संबंध में डीएम भानु चन्द्र गोस्वामी ने बुधवार देर शाम आदेश जारी कर दिया है. डीएम भानु चन्द्र गोस्वामी का आदेश है कि बुधवार को ​निरंतर वर्षा होती रही. ऐसे में गुरुवार को मौसम विभाग की पूर्व चेतावनी के अनुसार भारी वर्षा की सम्भावना के चलते जिले के सभी बोर्ड के विद्यालयों का अवकाश घोषित कर दिया गया है. 12 सितंबर को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल (नर्सरी से 12वीं तक) बंद रहेंगे. इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. वहीं, हाथरस में भारी बारिश की संभावना के चलते 12 और 13 सितंबर को स्कूलों के अवकाश की घोषणा कर दी गई है. इस संबंध में डीएम ने आदेश जारी कर दिया है.

अलीगढ़, झांसी, कन्नौज, इटावा और एटा में भी आज स्कूल बंद
अलीगढ़ में बारिश आज भारी बारिश की संभावना के चलते डीएम की ओर से गुरुवार को सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. आदेश के मुताबिक गुरुवार को जिले के स्कूल में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है. नर्सरी से इंटर तक के सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे. वहीं, झांसी में भी भारी बारिश के चलते आज सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे. वहीं, एटा में भी भारी बारिश के चलते नर्सरी से लेकर इंटर तक सभी सरकारी औऱ गैर सरकारी स्कूल बंद आज बंद हैं. इस संबंध में डीएम की ओर से देर रात आदेश जारी कर दिया गया है. उधर, कन्नौज और इटावा में भी आज कक्षा 1 से आठ तक सभी स्कूल भारी बारिश के चलते बंद रहेंगे. इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है.

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button