उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी में 10000 फ्लैट्स का रजिस्ट्रेशन शुरू: पूरा होगा घर का सपना, जानिए कीमत, एलाटमेंट से लेकर पूरी डिटेल

लखनऊ: यूपी आवास एवं विकास परिषद प्रदेश भर की योजनाओं में खाली पड़े 10280 फ्लैट्स का पंजीकरण (Online registration started for houses across UP) शुरू कर दिया है. दिसंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण होगा. इसके बाद लॉटरी के जरिए इनका आवंटन किया जाएगा. उत्तर प्रदेश में पहली बार किसी एजेंसी ने एक साथ इतने मकान के लिए आवंटन प्रक्रिया शुरू की है. पूरे प्रदेश के लिए आवास विकास परिषद की वेबसाइट पर जाकर नई स्कीम ऑप्शन को चुनते हुए आप ऑनलाइन पंजीकरण अपने शहर में अपने पसंदीदा फ्लैट के लिए पंजीकरण कर सकते हैं.

इन फ्लैट्स की कीमत 25 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक है, जबकि क्षेत्रफल 650 वर्ग फीट से लेकर 1600 वर्ग फीट तक मिल सकता है. लखनऊ की अवध विहार योजना और वृंदावन योजना में बड़ी संख्या में फ्लैट खाली हैं. यूपी आवास विकास परिषद की बोर्ड बैठक से मंजूरी के बाद इन फ्लैट्स को बिना लॉटरी ‘पहले आओ पहले पाओ’ पॉलिसी के तहत सीधे आवंटन की प्रक्रिया रोक दी गई है. यह रोक दिसंबर तक लागू रहेगी. 15 दिसंबर तक फ्लैट्स का पंजीकरण होगा. इसके बाद 15 से 30 दिसंबर तक लॉटरी के माध्यम आवंटन किया जाएगा.

इस वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं पंजीकरण: फ्लैट्स के लिए आवास विकास परिषद की वेबसाइट https://upavp.in/ पर आवेदन करना होगा. यह पहला मौका है जब पूरे प्रदेश के खाली फ्लैट्स का पंजीकरण एक साथ खोला जा रहा है. कोई भी आवेदक 10% धनराशि को पंजीकरण राशि के रूप में जमा कर के अपना रजिस्ट्रेशन कर लेगा लॉटरी में नाम आने के बाद 18 महीने के भीतर बकाया रकम जमा करनी होगी.

इन फ्लैटों पर आसानी से कोई भी बैंक होम लोन दे सकता है, जिसके लिए आवास विकास परिषद की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जारी किया जाता है. इनमें से अधिकांश फ्लैट रेडी टू मूव स्थिति में हैं. यानी कि आप तत्काल कब्ज लेकर उसमें रहना शुरू कर सकते हैं. यह शानदार अवसर है जोकि दिवाली के मौके पर आवास विकास परिषद ने उत्तर प्रदेश में अपना घर बनाने के इच्छुक लोगों को दिया है.

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button