बड़ी खबरविदेश

Russia Ukraine War: रूस ने किया कीव पर भीषण हवाई हमला, यूक्रेन के सभी राज्यों में रेड अलर्ट जारी

कीवः रूस ने यूक्रेन बड़े पैमाने पर हवाई हमला किया किया है। इस कारण यूक्रेन अंधेरे में डूब गया है। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रूसी हमले के चलते देश भर में एहतियातन बिजली कटौती करनी पड़ी है। कीव पर बड़े पैमाने पर हमले के बीच यूक्रेन में बुधवार सुबह सभी जगह रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस हवाई हमले के अलर्ट से लोगों को यह संकेत दिया गया है कि रूस अभी और संभावित हमला कर सकता है, इसलिए उससे सावधान रहें। रूसी युद्धक विमान अभी भी वहा में उड़ान भरते देखे जा रहे हैं। इससे यूक्रेन पर एक और संभावित हमले के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

रूसी हमले की यह खबर यूक्रेनी सेना के उस दावे के एक दिन बाद आई है कि उसने लगभग तीन साल पहले युद्ध की शुरुआत के बाद से रूस पर सबसे बड़ा हवाई हमला करने का दावा किया था। इसके बाद मॉस्को के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था कि वह यूक्रेन के मिसाइल और ड्रोन हमलों के खिलाफ रात भर जवाबी कार्रवाई करेगा। यूक्रेन पर हमले से पहले रूस ने कीव पर अमेरिका और ब्रिटेन द्वारा आपूर्ति की गई मिसाइलों का उपयोग करने का आरोप लगाया। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, कीव शासन की कार्रवाई, उसके पश्चिमी क्यूरेटर द्वारा समर्थित, अनुत्तरित नहीं रहेगी।

रूस ने लिया यूक्रेन के हमले का बदला

रूस ने यूक्रेन के उस हमले का बदला लेने का दावा किया है, जिसमें कीव ने मॉस्को पर 1100 किलोमीटर अंदर तक घुसकर हमला करने का दावा किया था। हालांकि रूस के हमले के बाद यूक्रेन में कितना जान-माल का नुकसान हुआ है, इस बारे में अभी कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

यूक्रेन में रेड अलर्ट

रूसी हमले के बाद यूक्रेन में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। रूस के संभावित और हवाई हमलों के मद्देनजर लोगों में दहशत भर गई है। यूक्रेन सरकार के अलर्ट मानचित्र में देश को पूरी तरह से लाल रंग में दिखाया गया है। मानचित्र कुंजी के अनुसार, यह ‘हवाई हमले की चेतावनी’ के लिए है। पूरे देश में सायरन बजाए जा रहे हैं। ताज़ा सायरन के बारे में न तो कीव और न ही मॉस्को ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी किया है। मंगलवार को यूक्रेनी जनरल स्टाफ ने कहा कि वह रूस के अंदर 1,100 किमी तक हमला करने में कामयाब रहा। इसने कई क्षेत्रों में तेल भंडारण रिफाइनरी, रसायन और गोला-बारूद संयंत्रों को निशाना बनाया। हालांकि, कोई अन्य विवरण सामने नहीं आया था।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button