उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

संविधान दिवस के अवसर पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता 

 

इलाहाबाद। राष्ट्रीय सेवा योजना इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ईश्वर शरण महाविद्यालय केंद्र में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी एवं परिचर्चा में बोलते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. ए.आर. सिद्दीकी ने कहा कि स्वराज और आज़ादी हमें संविधान प्रदत्त है। यह भारत ही है जहाँ देश के सर्वोच्च पद पर कोई भी नागरिक पहुँच सकता है। विभिन्नता इस देश को पूर्ण बनाती है।इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक प्रो. राजेश कुमार गर्ग ने कहा कि भारत को सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न और लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए, सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक न्याय के लिए, अवसर की समानता के लिये हमारा संविधान ही शक्तिस्रोत है। ईश्वर शरण महाविद्यालय के एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. अरविन्द कुमार मिश्र ने कहा कि प्रतिष्ठा और अवसर की समानता, व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता अखंडता को सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए संविधान बहुत बड़ी ताकत है। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. शैलेश यादव,डॉ. रफ़ाक अहमद,डॉ. गायत्री सिंह, डॉ. आलोक मिश्र सहित डॉ. जागृति पाण्डेय एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button