खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

स्मृति मंधाना का बड़ा धमाका : तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 10 हजार रन

तिरुवनंतपुरम। भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना रविवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाली भारत की दूसरी और दुनिया की कुल चौथी बल्लेबाज बनीं। स्मृति ने यहां ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में निमाशा मीपागे की गेंद पर एक रन के साथ 27 रन बनाने के साथ ही महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए।

स्मृति यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी भारतीय और कुल चौथी बल्लेबाज हैं। भारत की मिताली राज, इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स उनके पहले यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। स्मृति ने हालांकि सबसे कम पारियों में 10 हजार रन पूरा करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 281 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। मिताली इस सूची में 291 पारियों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चार्लोट और सूजी ने क्रमश: 308 और 314 पारियों में इस आंकड़े को छुआ था।

मंधाना ने तोड़ा मिताली का रिकॉर्ड

महिला क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 10 हजार रन बनाने वाली बैटर बनीं और पूर्व भारतीय महिला बैटर मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मिताली राज ने 10 हजार रन 314 पारियों में पूरे किए थे, लेकिन मंधाना ने ये कमाल 280 पारियों में किया और उनसे आगे निकल गईं। इस लिस्ट में अब मिताली दूसरे नंबर पर आ गई हैं।

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी

मिताली राज (भारत) – 10868 रन
सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) – 10652 रन
चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड) – 10273 रन
स्मृति मंधाना (भारत) – 10030* रन
स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज) – 9301 रन

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button