देशबड़ी खबर

पश्चिम बंगाल: बर्धमान रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात बने, भीड़ के कारण करीब 15 लोग घायल

बर्धमान: पश्चिम बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात बनने की वजह से कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 15 यात्री घायल हुए हैं, जिसमें 7 से 8 यात्री बुरी तरह घायल हैं। घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

बर्धमान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3-4 पर यात्रियों की भीड़ के कारण 7 से 8 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। इनमें चार महिलाएं और चार पुरुष थे। कई लोग पैरों से कुचलकर घायल हुए हैं। जीआरपी और आरपीएफ ने उन्हें बचाकर रेल डॉक्टर से प्राथमिक इलाज कराया और उसके बाद गंभीर हालत होने के कारण उन लोगों को बर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। सभी घायल यात्रियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रेल प्रशासन ने क्या कहा?

रेल प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि किसी भी तरीके की कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। यात्रियों को हल्की चोटें लगी हैं और उन्हें तुरंत रिकवर कर बर्धमान मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेज दिया गया।

कैसे हुआ हादसा?

बर्धमान रेलवे स्टेशन पर पुल पर चढ़ने और उतरने का एकमात्र रास्ता है। पुल नंबर 4 के प्लेटफार्म पर जाम था। यात्रियों की भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हुए।

मिली जानकारी के मुताबिक, हल्दीबाड़ी जाने वाली एक ट्रेन बर्धमान स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर खड़ी थी। उसी समय लाइन नंबर 4 पर एक मेल ट्रेन और लाइन नंबर 6 पर रामपुरहाट जाने वाली एक ट्रेन अंदर आई। एक ही समय में तीन-चार ट्रेनें आने से यात्रियों में भगदड़ जैसे हालात बन गए। उस समय अत्यधिक भीड़ होने के कारण कई यात्री कुचल गए और घायल हो गए। 

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button