उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली
राज्य महिला आयोग की सदस्या पुष्पा पांडे के द्वारा कोषागार कार्यालय का किया गया औचक निरीक्षण

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता
बरेली।आज दिनांक 30/ 11/ 2024 को लखनऊ से पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्या पुष्पा पांडे ने शासन के आदेशानुसार कलेक्टट पहुंचकर कोषागार कार्यालय का निरीक्षण किया। वहां पर कोई भी कर्मचारी अधिकारी मौजूद नहीं थे। महिलाएं पेंशन संबंधित समस्याओं को लेकर वहां उपस्थित थी। इस संदर्भ में कोषाधिकारी से बात करने पर उन्होंने अवगत कराया कि सभी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। उसके बाद उन्होंने जिला जिला प्रबोजन अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। वहां भी एक सेवानिवृत कर्मचारी कार्य कर रहा था। अंत में महिला थाने पहुंच निरीक्षण करने के बाद उन्होंने वहां उपस्थित महिलाओं की शिकायत सुनी। महिला थाना प्रभारी उपस्थित नहीं थी। उनको बुलाकर लोगों की शिकायत सुनी।