देशबड़ी खबर

सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम : राज्यपाल ने दिलाई शपथ, सीएम फडणवीस रहे मौजूद

मुंबई। दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गई है। महाराष्ट्र लोकभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करवाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे।

राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) विधायक दल का नेता चुना गया था । जानकारी के अनुसार, बैठक में वरिष्ठ एनसीपी नेता दिलीप वलसे पाटिल ने विधायक दल के नेता के लिए सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा। छगन भुजबल और अन्य नेताओं ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।

हालांकि, इस फैसले के बाद शरद पवार के नेतृत्व वाली नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के साथ विलय की अटकलों पर भी विराम लग गया है। महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की चर्चाएं कई दिन से चल रही थीं। पिछले दिन एनसीपी-एसपी ने दावा किया कि बातचीत फाइनल हो गई थी और पार्टी विलय के लिए घोषणा बाकी थी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button