उत्तर प्रदेशदेवरियाबड़ी खबरराज्य
मानव कंकाल मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने मौके का किया निरीक्षण

देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने थाना बरहज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खुदिया पाठक के सिवान में मानव कंकाल का अवशेष मिलने की सूचना पर मौके का निरीक्षण किया। कंकाल के अवशेष को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटनास्थल पर फॉरेन्सिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान बताया कि बरहज थाना क्षेत्र के खुदिया पाठक में मानव कंकाल मिलने की सूचना मिली है स्थल का निरीक्षण किया गया है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया है। जाँच की जा रही है।



