बड़ी खबरविदेश

न्यू ओर्लियंस में आतंकी हमले का आरोपी मारा गया, न्यू ईयर मना रहे लोगों पर चढ़ाया था ट्रक; जानें अब कैसे है हालात

अमेरिका के लूसियाना स्टेट के न्यू ओर्लियंस शहर में न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए जुटी लोगों की भीड़ पर एक आतंकी ने ट्रक चढ़ा दिया। इस दहशतगर्द ने पहले जश्न में शामिल लोगों को ट्रक से कुचलने की कोशिश की, इसके बाद ट्रक से उतर कर भीड़ पर अंधांधुध फायरिंग भी की। इस आतंकवादी हमले में 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और दो पुलिसवालों समेत 30 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। अब न्यू ऑर्लियंस पुलिस के साथ साथ अमेरिका की सेंट्रल एजेंसी FBI इस हमले की जांच कर रही है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आतंकवाद को नहीं करेंगे बर्दाश्त- राष्ट्रपति बाइडेन

एफबीआई ने बताया कि बुधवार को शहर के व्यस्त फ्रेंच क्वार्टर इलाके में हुए हमले के बाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में आरोपी मारा गया है। ये आतंकवादी हमला, न्यू ऑर्लियंस शहर के फ्रेंच क्वार्टर इलाके में बॉर्बन स्ट्रीट पर तड़के लगभग 3.15 बजे हुआ। हमले के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और आस-पास के आठ ब्लॉक को ख़ाली करा लिया गया। पुलिस ट्रक की जांच कर रही है क्योंकि इस बात की आशंका है कि ट्रक में विस्फोटक हो सकते हैं। इस हमले के बाद न्यू ऑर्लियंस की मेयर ने माना कि ये आतंकवादी हमला था जिसे पूरी साजिश के साथ अंजाम दिया गया। वहीं, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ज्यादा से ज्यादा लोगों को ट्रक से कुचलना चाहता था हमलावर

न्यू ऑर्लियंस के पुलिस चीफ एन किर्कपैट्रिक ने कहा, ”इस हमले की शुरुआत तड़के लगभग सवा तीन बजे हुई। एक शख़्स बड़ी तेज़ रफ़्तार से पिक अप ट्रक लेकर बॉर्बन स्ट्रीट में भीड़ के बीच जा घुसा। उसने जान-बूझकर ऐसा किया। वह शख्स ज्यादा से ज्यादा लोगों को ट्रक से कुचलना चाहता था। ये वारदात शराब पीकर नशे में गाड़ी चलाने की वजह से नहीं हुई।” आगे उन्होंने कहा, ”हमारे पास अभी जो जानकारी है उसके मुताबिक ये बेहद पेचीदा और गंभीर हमले का मामला है। ये बहुत त्रासद घटना है। मुझे ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि इस शख्स ने बॉर्बन स्ट्रीट पर बाहर लोगों की जान ले ली।”

बता दें कि अमेरिका में इस तरह का ये पहला हमला नहीं है। गन कल्चर के कारण भीड़ पर फायरिंग की खबरें तो अक्सर आती रहती हैं लेकिन आतंकवादियों ने भीड़ को ट्रक से कुचलने का तरीका पहली बार इस्तेमाल किया है। FBI इसकी जांच कर रही है। जब इसकी डिटेल सामने आएंगी तो पता चलेगा कि इस हमले के पीछे कौन है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button