राज्य कर्मचारी संघ परिषद आगरा और डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से की भेंट,
2 अक्टूबर को शहीद स्मारक पार्क में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम की, ज्ञापन के माध्यम से मांगी अनुमति

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता
आगरा। राज्य कर्मचारी संघ परिषद आगरा के जिला मंत्री अजय शर्मा अध्यक्ष विनोद चौधरी, मण्डल अध्यक्ष डॉ राजीव उपाध्याय, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला मंत्री ,प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ रविंद्र सिंह राणा एवम पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से ओपचारिक भेंटकर 2 अक्टूबर को राज्य कर्मचारी संघ परिषद जनपद शाखा आगरा द्वारा महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर संजय पैलेस स्थित शहीद स्मारक पार्क पर प्रात 11 बजे गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं 1बजे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री उ.प्र. को संबोधित ज्ञापन कार्यक्रम की अनुमति मांगी और पुरानी पेंशन बहाली, संविदा आउटसोर्स कर्मियों के नियमितीकरण हेतु नीति निर्धारण एवम समान कार्य हेतु समान वेतन, 8वें वेतन आयोग का गठन किए जाने आदि मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। इसी परिपेक्ष्य में एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा में एक बैठक की गई जिसमे डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ मुकेश शर्मा, संयोजक सुभाष बघेल, कोषाध्यक्ष डॉ प्रवीण मिश्रा, प्रांतीय उपाध्यक्ष रामनरेश परमार, डॉ एन के पाल, डॉ सतेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।



