रायुक्रांमो की कार्यकारिणी भंग, नये ढंग से होगा विस्तार
संगठन की बैठक में 125 नये चेहरों ने ली सदस्यता - नयी कार्यकारिणी में कुछ पुराने चेहरों को पुनः मिल सकता है दायित्व

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता
मिलक। राष्ट्रीय युवा क्रान्ति मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को मुख्यालय पर संपन्न हुई। इस दौरान संगठन की पुरानी समस्त कार्यकारिणियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया। इस दौरान 125 नये सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। पांच सदस्यों को पदभार भी सौंपे गए।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नलिन सिंह ने कहा कि हम ने 20 साल युवाओं और समाज के उत्थान के लिए दिए हैं। इसका ही परिणाम है कि आज संगठन अपनी एक अलग बना चुका है। संगठन के क्रियाकलापों से प्रभावित हो कर तमाम युवा संगठन से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब संगठन निष्क्रिय पदाधिकारियों अथवा कार्यकर्ताओं को किसी हाल में सहन नहीं करेगा। संगठन के प्रति निष्ठा रखने वालों को ही संगठन में जगह मिलेगी। पद ले कर आराम फरमाने वालों का संगठन में कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि अब समय है, हाई वोल्टेज के साथ काम किया जाए। प्रदेश प्रवक्ता क्रान्ति शेखर सारंग ने कहा कि संगठन के 20 साल का होने के बाद संगठन अब पूरे यौवन पर है। ऐसे में हमारे प्रत्येक साथी के अंदर नयी ऊर्जा, नई उमंग होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि पूर्व की समस्त कार्यकारिणीयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। शीघ्र ही नई कार्यकारिणीयों का गठन किया जायेगा। कार्यकर्ताओं को उनकी कर्तव्यनिष्ठा के आधार पर दायित्व सौंपे जायेंगे। कुछ पुराने चेहरों को उनके पुराने पदों पर दोहराया भी जा सकता है। इस दौरान प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को कम से कम 100 सदस्य बनाने का दायित्व सौंपा गया। प्रदेश अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि अब अगर संगठन के साथ रहना है तो धरातल पर काम कर के दिखाना होगा। सब लोग संगठन के विस्तार की दिशा में कार्य आरम्भ कर दें। बैठक में एडवोकेट मोहित सिंह को प्रांतीय विधिक सलाहकार, सर्वेश कुमार सागर को तहसील अध्यक्ष, गुरदर्शन सिंह को मिलक नगर उपाध्यक्ष व रविन्द्र सिंह को नगर सचिव बनाया गया। मूंढापाण्डेय की नयी टीम को ले कर पहुंचे अनुराग शर्मा को वहां के नगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।इस दौरान लीलाधर सुमन, विनय गंगवार, अंकित गंगवार, दुरवेश गंगवार, गुरदर्शन सिंह, विपिन पटेल,अभिषेक आर्य, जितेंद्र कुमार, अमन गुप्ता व मुनीश कुमार आदि उपस्थित रहे।



