देशबड़ी खबर

‘एकनाथ शिंदे जहां खड़ा होता है वहीं से लाइन शुरू होती है’, महाराष्ट्र के डिप्टी CM ने भरी हुंकार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को मुंबई में पार्टी के सांसदों, विधायकों और शहर के पदाधिकारियों की बैठक के दौरान एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान एकनाथ शिंदे ने विपक्षी दलों पर जमकर निशान साधा। इसके साथ ही एकनाथ शिंदे ने आगामी महापालिका चुनाव पर भी बात की। डिप्टी सीएम शिंदे ने सभा में देवेंद्र फडणवीस के साथ कोल्ड वॉर की अटकलों को भी सिरे से खारिज कर दिया। आइए जानते हैं कि शिंदे ने सभा को संबोधित करते हुए और क्या कुछ कहा है।

बालासाहेब ठाकरे का चेला हूं- एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह बालासाहेब ठाकरे के चेले हैं। उन्होंने कहा कि ढाई साल मैं पांव में पहिये लगाकर घूमता रहा। मैंने एक दिन भी छुट्टी नहीं लेता था। ढाई साल में ठंडे बस्ते में पड़ी परियोजनाएं शुरू की। मैंने पांच महीनों में नई योजना और विकास का मेल बिठाया और लोकसभा का वातावरण बदल दिया और महायुति के 237 विधायक चुनकर आये। पार्टी को अगर बड़ा करना है तो कार्यकर्ताओं को बड़ा बनाओ, उन्हें पद दो। बालासाहेब ठाकरे ने कार्यकर्ताओं में कभी भेदभाव नहीं किया। इस महाराष्ट्र में पार्टी क्यों नहीं बढ़ सकी क्योंकि अगर कोई अच्छा भाषण भी करता था तो उसको भाषण देने से रोका जाता था। उसके पर कतर दिए जाते थे।

हमारे बीच में कोई कोल्डवार नहीं- एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुझे सब लोग चीफ मिनिस्टर कहते थे लेकिन मैं कहता था कि चीफ मिनिस्टर का मतलब कॉमन मैन। देवेंद्र फडणवीस मेरे मंत्रिमंडल में उप मुख्यमंत्री थे। आज वे मुख्य्मंत्री है और मैं उप मुख्य्मंत्री फिर भी मैं कहता हूं कि मैं कॉमन मैन को डेडिकेटेड हूं। जो उप मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य आर्थिक सहायता कक्ष है वो देवेंद्र फडणवीस जब उप मुख्यमंत्री थे तब से है। लोगों को ज्यादा सुविधाएं मिल सके इसलिये हम काम कर रहे हैं। हमारे बीच में कोई कोल्डवार नहीं है।

जहां खड़ा होता हूं, वहीं से लाइन शुरू होती है- एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने विपक्षी दल शिवसेना यूबीटी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो गया उसे ये कचरा की उपाधि देते हैं। पर मैं तो बालासाहेब के विचार को आगे लेकर बढ़ रहा हूं। आप हमेशा गालियां और श्राप देते हैं। क्या आपकी पार्टी गाली सेना हो चुकी है। सुबह शाम सिर्फ एकनाथ शिन्दे का नाम लेते हैं। आप मेरी लाइन क्या छोटी करेंगे- एकनाथ शिंदे जहां खड़ा होता है वहीं से लाइन शुरू होती है। शरद पवार साहब के हाथों महादजी शिंन्दे पुरस्कार दिया गया। मेरा सम्मान हुआ वे भी उन्हें बर्दाश्त नही होता। शरद पवार साहब ने मेरी तारीफ की और कहा कि पचास साल के इतिहास में शहरी इलाकों की समस्या की जानकारी रखने वाला एकलौता नेता एकनाथ शिंदे है।

पार्टी को बड़ा करेंगे तभी आप भी बड़े होंगे- एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमें शिवसेना को बढ़ाना है, देशभर में शिवसेना का नाम बड़ा करना है। हर एक वार्ड में पाँच हजार लोगों को जोड़ना है। यह टारगेट आपको पार्टी ने दिया है। पर मैं आपको दस हजार का टारगेट देता हूं। अगर आप पार्टी को बड़ा करेंगे तभी आप भी बड़े होंगे। झोपड़पट्टी पुनर्वास और जर्जर इमारतों का हम विकास करेंगे। हमने क्लस्टर डेवलपमेंट की हमने संकल्पना शुरू की है।

काम का डंका हमें ही पीटना पड़ेगा-  एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं जब मुख्यमंत्री था तब मुंबई में सड़कों को सीमेन्ट-कंक्रीट का बनाने का काम हमने शुरू किया। हम सभी महापालिका अस्पताल में मुफ्त दवाएं देंगे। हम मुंबई में 300 एकड़ का सेंट्रल पार्क गार्डन हम बनाएंगे। नाला सफाई का काम मैंने नाला में उतरकर देखा है। मुंबई महापालिका के चुनाव में आप सभी को हमने जो काम किया है वो लोगों तक ले जाना है। आखिर हमारे किए हुए काम का डंका हमें ही पीटना पड़ेगा। हर एक वार्ड में एक या दो शिवसेना शाखा शुरू करो। तोते की जान किसमें होती है आपको पता है। ऊंचाई हासिल करने के लिए हमें बाज बनना है, धोखेबाज नहीं। विधानसभा तो एक झांकी है और मुम्बई महापालिका बाकी है। चुनाव की घोषणा कभी भी हो हमें तयार रहना है और भगवा झंडा महापालिका में फहराना है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button