आष्ट्रिया दिव्यांग युवा शक्ति फाउंडेशन की बैठक जिला कार्यालय पर हुई सम्पन्न

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता
हरदोई। आष्ट्रिया दिव्यांग युवा शक्ति फाउंडेशन की बैठक हरदोई जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्वेश कुशवाह आज़ाद के साथ भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के महान सपूत, विश्वविख्यात, ज्योतिपुज, मसीहा , बुद्धिसत्व भारतरत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान के जनक के रूप में भी जाना जाता है वही अध्यक्ष दुर्वेश कुशवाह आज़ाद की अगुवाई में दिव्यांग युवा शक्ति संगठन ने युवा विंग के रूप में युवा विद्यार्थी मोर्चा पूर्व संगठन वर्ष 2017 को फिर से फाउंडेशन ने युवा विद्यार्थी मोर्चा को नई सोच नई पहचान के साथ राष्ट्रीय प्रदेश जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया दिव्यांग युवा शक्ति संगठन (युवा प्रकोष्ठ)युवा विद्यार्थी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द कुशवाह, संरक्षक एडवोकेट छविराम सिंह कुशवाह, उत्तर प्रदेश सरंक्षक वकील शमशेर अली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनय प्रकाश, हरदोई जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह मौर्यवंशी को बनाया गया तथा दिव्यांग युवा शक्ति संगठन हरदोई टीम का गठन किया गया। जिसमे जिलाध्यक्ष एहसानुल हक अंसारी, जिला प्रवक्ता पप्पू राठौर, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार को नियुक्त किया गया इस मौके भारी संख्या मे सदस्य मौजूद रहे ।।